Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 7:17 am

Sunday, August 23, 2026, 7:17 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

श्री विश्वकर्मा जांगिड़ कर्मचारी समिति की ओर से हुआ पौष बड़ा व नव वर्ष कैलेंडर के विमोचन का आयोजन

पंकज जांगिड़. जोधपुर 

पाल रोड अरिहंत नगर स्थित छात्रावास परिसर में श्री विश्वकर्मा जांगिड़ कर्मचारी समिति की ओर से समिति के अध्यक्ष रामदीन शर्मा की अध्यक्षता में पौष मास के चलते पौष बड़ा कार्यक्रम, कार्यकारिणी की बैठक और नववर्ष के कैलेंडर के विमोचन का आयोजन हुआ।

समिति के सचिव उदाराम सुथार ने बताया कि सदस्यों द्वारा बैठक में समिति की गतिविधियों के बारे में विचार विमर्श किया गया और छात्रावास के विकास संबंधी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई। इस मौके समिति के गणपतलाल सुथार, रेणु शर्मा, डॉ. नलिनी राजोतिया, मंजुलता शर्मा, कुसुम शर्मा, इंदु शर्मा, आशाराम जांगिड़, ओमप्रकाश सुथार, विजेंद्र कुमार जायलवाल, चंपालाल जांगिड़, रामसुख शर्मा, श्रीलाल शर्मा, डॉ. बाबुलाल जांगिड़, आनंद शर्मा, मनोहरलाल, नंदकिशोर सुथार, राधाकृष्ण, रमेश किंजा सहित अनेक अतिथिगण और छात्रावास के छात्र उपस्थित रहे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor