राइजिंग भास्कर. जोधपुर
आज नागौर बासनी निवासी छह वर्षीय बालक की प्लेटरेट्स कम होने पर एक फोन पर सुचना मिलते ही नरेन्द्र सिंह राठौड़ ने महात्मा गांधी चिकित्सालय जोधपुर पहुंचकर A पोजीटिव एसडीपी के रूप में अपना 127 वां रक्तदान कर मानवता की एक मिसाल पेश की।
ऑल राजस्थान मुस्लिम सिलावट वेलफेयर संस्थान के प्रदेश सचिव ने बताया कि नरेंद्र सिंह राठौड़ ने मेरे एक फोन पर तुरंत महात्मा गांधी चिकित्सालय जोधपुर पहुंचकर A पोजीटिव एसडीपी के रूप में अपने जीवन का 127वां रक्तदान किया।
इस बेहतरीन कार्य के लिए मोहम्मद शाहीद सिलावट, मेड़ता सिटी, शकील अहमद अंसारी, नागौर, अब्दुल समद सिलावट, जोधपुर और सद्दाम हुसैन, अबु बकर नागौर बासनी ने आभार व्यक्त करते हुए नरेंद्र सिंह राठौड़ की अच्छी सेहत, लम्बी उम्र और बेशुमार कामयाबी की दुआएं की।





