Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 4:12 am

Thursday, July 9, 2026, 4:12 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

बरसी महोत्सव : सत्संग में खेड़ापाचार्य पुरुषोत्तम दास महाराज बोले- सत्संग ईश्वर कृपा से ही संभव

शिव वर्मा. जोधपुर 

संतों की तपोस्थली श्री बड़ा रामद्वारा सूरसागर में चल रहे बरसी महोत्सव के अंतर्गत प्रातः कालीन सत्संग में खेड़ापाचार्य पुरुषोत्तम दास महाराज ने कहा कि भगवान की जब विशेष कृपा होती है, तब ऐसे महापुरुषों के स्थान पर बैठकर सत्संग सुनने का अवसर मिलता है । इसलिए मानव जीवन को सार्थक करने के लिए मनुष्य को सत्संग करनी चाहिए तथा परमहंस रामप्रसाद महाराज ने परमहंस सेवगराम महाराज की अनुभव वाणी का पावन प्रसंग सुनाया। मंगलवार को परमहंस रामबलभ्भ महाराज का वरसी जागरण होगा। जिसमें पंच वाणी का पाठ और भजन संध्या होगी। संत अमृतराम रामस्नेही के द्वारा भजनों की प्रस्तुति होगी।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor