Explore

Search

Sunday, November 15, 2026, 5:26 pm

Sunday, November 15, 2026, 5:26 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

निरूपा पटवा ने बच्चों के लिए भेंट किया वाटर डिस्पेंसर

राइजिंग भास्कर. जोधपुर 

बच्चों को शुद्ध पानी पीने को मिले, शिक्षा में सहयोग के उद्देश्य से बालसमंद की राजकीय स्कूल में कुल दो सौ पंद्रह विद्यार्थियों के इस विद्यालय में वाटर डिस्पेंसर भेंट किया गया। साथ ही निरूपा पटवा अध्यक्ष जायंट्स ग्रुप ऑफ़ रॉयल लेडीज पचपन बालिकाओं को सेनेटरी पैड का भी वितरण किया।

बालसमंद स्थित महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में जहां नवमी व ग्यारहवीं की बालिकाओ को हाईजीन के इस विषय पर गहन जानकारी भी दी गई। सभी बच्चों ने उत्सुकतावश अपने मन के विचार साझा किए और प्रश्न उत्तर किए। कई प्रकार के विचार रखे कई शंकाओं का समाधान किया गया।

स्कूल के साथ साथ शहर के कई चौराहों पर भी जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से यह अभियान कई बार चलाया गया। अध्यक्ष निरूपा पटवा ने बताया कि जोधपुर में सोमवार को जायंट्स ग्रुप ऑफ़ रॉयल लेडीज की महिलाओं ने कई प्रकार के बच्चों के साथ गेम्स आदि भी प्रस्तुत किए। ग्रुप में सभी महिलाओं ने भाग लेकर बालिकाओं को भी संतुलित हेल्थ का महत्व प्रस्तुत किया। अध्यक्ष निरूपा पटवा ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए व्यक्तिगत सुरक्षा के बारे में सभी बालिकाओं को जानकारी दी। कार्यक्रम में पहले की मान्यताओ और आधुनिक युग की जानकारी देते हुए बताया गया कि आज देश में इन संवेदनशील मुद्दे पर चर्चा करते समय ख़ुद के लिए लापरवाही ना करना, सेल्फ डिफेंस आदि मुद्दों को ढंग से दिखाया गया। स्कूल के संस्थापक रतनसिंह चम्पावत ने सभी आने वाली महिलाओं, अध्यक्ष निरूपा पटवा एव पूनम राठी ,संतोष लूँकर आदि को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor