शाखा स्तरीय अंतर-महाविद्यालय प्रतियोगिता में 6 महाविद्यालयों की 10 टीमों सहित कुल 30 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के अंतर्गत पक्ष-विपक्ष (वाद-विवाद) एवं आशु भाषण का आयोजन किया गया। वाद-विवाद प्रतियोगिता का विषय रहा —“क्या आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मानव जीवन के लिए वरदान है या अभिशाप”।
राइजिंग भास्कर. जोधपुर
भारत विकास परिषद, जोधपुर मुख्य शाखा द्वारा युवा प्रखर प्रतियोगिता 8 दिसंबर 2025 को श्री पुष्टिकर श्रीपुरोहित सूरजराज रूपादेवी स्मृति महिला महाविद्यालय, सिवांची गेट, जोधपुर में सफलतापूर्वक आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मां भारती एवं स्वामी विवेकानंद के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन, पूजा-अर्चना एवं राष्ट्र गीत के साथ किया गया।
इस शाखा स्तरीय अंतर-महाविद्यालय प्रतियोगिता में 6 महाविद्यालयों की 10 टीमों सहित कुल 30 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के अंतर्गत पक्ष-विपक्ष (वाद-विवाद) एवं आशु भाषण का आयोजन किया गया। वाद-विवाद प्रतियोगिता का विषय रहा —
“क्या आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मानव जीवन के लिए वरदान है या अभिशाप”। प्रतिभागियों ने विषय के पक्ष एवं विपक्ष में प्रभावशाली, तर्कपूर्ण एवं विचारोत्तेजक प्रस्तुतियाँ दीं। आशु भाषण प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को स्थल पर ही विषय प्रदान कर अपनी अभिव्यक्ति प्रस्तुत करने का अवसर दिया गया।
निर्णायक मंडल में —* प्रो. डॉ. रेनू शाह, श्रीमती वासुमति शर्मा शामिल रहीं। प्रतियोगिता परिणाम इस प्रकार रहा। पक्ष में —
प्रथम: हिमांगी पुरोहित — पुष्टिकर महिला महाविद्यालय, द्वितीय: प्रीतिबेन — पुष्टिकर महिला महाविद्यालय, तृतीय: ज्योति — श्री महालक्ष्मी महिला शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय।
विपक्ष में —प्रथम: स्नेहा तिवारी — सर प्रताप लॉ कॉलेज, द्वितीय: तन्वी पुरोहित — पुष्टिकर महिला महाविद्यालय, तृतीय: सिमरन सोनी — सर प्रताप लॉ कॉलेज।
आशु भाषण में —प्रथम: रामनिवास बाबल — सर प्रताप लॉ कॉलेज, द्वितीय: निराली — श्री महालक्ष्मी महिला शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय, तृतीय: विजयलक्ष्मी — महालक्ष्मी बीएसटीसी महिला महाविद्यालय। पक्ष-विपक्ष एवं आशु भाषण प्रतियोगिता का संयुक्त विजेता, श्री पुष्टिकर श्रीपुरोहित सूरजराज रूपादेवी स्मृति महिला महाविद्यालय, जोधपुर घोषित किया गया, जो आगे प्रांतीय स्तर पर परिषद का प्रतिनिधित्व करेगा। कार्यक्रम का स्तर अत्यंत उच्च, अनुशासित एवं बौद्धिक रूप से प्रेरणादायक रहा।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय संयुक्त महासचिव जगदीश शर्मा, प्रांतीय अध्यक्ष नारायण रूप राय माथुर, शाखा अध्यक्ष श्रीमती अर्चना बिरला,
सचिव राजेंद्र कुमार मंत्री, कोषाध्यक्ष अरुण कुमार कच्छावाहा, भारत विकास संस्थान अध्यक्ष सुरेश चंद्र भूतड़ा, कार्यक्रम प्रकल्प प्रभारी श्रीमती कमला कैला, सहयोगी सदस्यगण — शोभा आंचलिया, मंजू जैन, उमा काबरा, डॉ. ए.सी.एच. माथुर, श्याम जी कैला एवं सत्यानंद की गरिमामयी उपस्थिति एवं सक्रिय सहयोग रहा। क्षेत्रीय संयुक्त महासचिव जगदीश शर्मा ने भारत विकास परिषद की कार्यप्रणाली पर संक्षिप्त जानकारी दी। महाविद्यालय के प्राचार्य के.के. व्यास ने भारत विकास परिषद, जोधपुर मुख्य शाखा का आभार व्यक्त किया। अंत में सचिव राजेंद्र कुमार मंत्री ने प्रतियोगिता में सहभागिता करने वाले समस्त महाविद्यालयों का धन्यवाद ज्ञापित किया तथा कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु सभी सहयोगियों का आभार प्रकट किया।
Author: Dilip Purohit
Group Editor










