Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 2:48 am

Thursday, July 9, 2026, 2:48 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

26वें जोधपुर पोलो सीजन का शुभारंभ 10 दिसंबर से, 17 जनवरी तक चलेगा टूर्नामेंट

5 टूर्नामेंट व 10 एक दिवसीय मैच होंगे,  लेडीज इन्टरनेशनल पोलो कप भी होगा आकर्षण का केंद्र
युवराज शिवराज सिंह के 50वें जन्मोत्सव के तहत आयोजित हो रहा यह पोलो सीजन
पूर्व नरेश गज सिंह के मुख्य आतिथ्य में होगा पोलो सीजन का शुभारंभ
शिव वर्मा. जोधपुर 
10 दिसंबर से 17 जनवरी तक होने वाले 26 वें जोधपुर पोलो सीजन 2025 का शुभारंभ बुधवार 10 दिसंबर को दोपहर 3:00 बजे  महाराजा गजसिंह स्पोर्ट्स फाउंडेशन पोलो ग्राउंड, लेफ्टिनेंट जनरल एवीएम एच.एच. महाराजा उम्मेद सिंह जी एयरपोर्ट रोड, पाबूपुरा पर आयोजित होगा। पोलो सीजन शुभारंभ अवसर के मुख्य अतिथि मुख्य संरक्षक पूर्व नरेश गजसिंह होंगे। यह पोलो सीजन युवराज शिवराज सिंह के 50वें जन्मोत्सव के तहत आयोजित हो रहा है।

आज लो गोल टूर्नामेंट का होगा शुभारंभ

जोधपुर पोलो एवं इक्वीस्टेेरियन इंस्टीट्यूट, जोधपुर के मानद सचिव इन्द्रजीत सिंह नाथावत ने बताया कि बुधवार को पोलो सीजन के  शुभारंभ के अवसर पर 10 दिसंबर से 13 दिसंबर तक चलने वाले लो गोल  टूर्नामेंट का शुभारंभ होगा । पोलो सीजन के शुभारंभ के अवसर पर मुख्य अतिथि  मुख्य संरक्षक पूर्व नरेश गज सिंह होंगे

लो गोल् टूर्नामेंट में आज यह टीम खेलेगी

पोलो सीजन का शुभारंभ लो गोल टूर्नामेंट से होगा । टूर्नामेंट के मैच 10 दिसंबर से 13 दिसंबर तक होंगे । 13 दिसंबर को टूर्नामेंट का फाइनल होगा ।  टूर्नामेंट के शुभारंभ में बुधवार को दोपहर 3:00 पूल ‘अ ‘ की टीम बालसमंद व मेहरानगढ़ टीम के बीच मैच होगा । बालसमंद टीम की ओर से महेंद्र सिंह ,पराक्रम सिंह व योगेश्वर सिंह खेलेंगे एवं  मेहरानगढ़ टीम की ओर से नितिन भटेर , शुभम गुप्ता व धनंजय सिंह राठौड़ खेलेंगे

पोलो सीजन 5 टूर्नामेंट व 10 एक दिवसीय प्रदर्शन मैच खेले जायेंगे

पोलो सीजन में पाँच टूर्नामेंट होंगे। इसमें बुधवार 10 दिसम्बर  से 13 दिसम्बर  तक लो गोल टूर्नामेंट, 14 से 17 दिसम्बर तक उम्मेद भवन पैलेस कप 4 गोल, एच.एच. महाराजा ऑफ जोधपुर कप 8 गोल 23 से 28 दिसम्बर , राजपूताना व सेन्ट्रल इण्डिया कप 8 गोल 4 से 11 जनवरी व 12 से 17 जनवरी  के मध्य महाराजा ऑफ जोधपुर गोल्डन जुबली कप 8 गोल होगा।

10 प्रदर्शन मैच खेले जाएंगे

इन्द्रजीत सिंह नाथावत ने बताया कि सीजन में 10 प्रदर्शन मैच खेले जाएंगे, इसमें गुरूवार 18 दिसम्बर को ब्रिटिश पोलो डे होगा, 21 दिसम्बर को इंडियन एयर फोर्स लोंगेवाला पोलो कप, 25 दिसम्बर को भंवर बाई जी लाल वारा राजे पोलो कप, 28 दिसम्बर को लेडीज इन्टरनेशनल पोलो कप का प्रदर्शन मैच, 29 दिसम्बर को महाराजा सरदार सिंह मेमोरियल कप, 5 जनवरी को इंडियन नेवी एडमिरल पोलो कप, 6 जनवरी को आर्मी कमाण्डर्स कप, 7 जनवरी को मेजर ठाकुर सरदार सिंह जी जसोल मेमोरियल कप, 8 जनवरी को हरमेष कप, व अबूसियर कप 14 जनवरी को खेला जाएगा। उन्होंने बताया कि ये सभी एकदिवसीय मैच दोपहर 3 बजे होंगे।

देश के प्रमुख पोलो खिलाड़ी आएंगे खेलने

जोधपुर पोलो सीजन में 4 हैण्डीकेप के महाराजा जयपुर सवाई पद्मनाभ सिंह, सैय्यद शमशेर अली, सिमरन सिंह शेरगिल, सिद्धांत शर्मा, 2 हैण्डीकेप के 61 कैवलरी से लेफ्टिनेंट कर्नल विशाल चौहान, धु्रवपाल गोदारा, सैय्यद बशीर अली, अंगद कलान, सैय्यद हूर अली, कुलदीप सिंह, 1 हैण्डीकेप के मेजर मृत्युंजय सिंह, अशोक चांदना पूर्व खेल मंत्री राजस्थान, 0 हैण्डीकेप के विक्रमादित्य सिंह बरकाना व इण्डियन नेवी से एपी सिंह खेलने आएंगे ।

विदेशी खिलाड़ी  का खेल भी देखने को मिलेगा

पोलो सीजन में विदेशी खिलाड़ी भी खेलने आएंगे । इसमें इंग्लैंड से 4 हैण्डीकेप के डेनियल ओटामेंडी, 4 हैण्डीकेप के लांस वाटसन दक्षिण अफ्रीका से, 4 हैण्डीकेप के जोहान डुप्रेज इंग्लैंड से व 3 हैण्डीकेप के गुंजालो येंजोन अर्जेन्टीना शामिल है ।

पोलो सीजन में जोधपुर के यह खिलाड़ी खेलेंगे

पोलो सीजन में जोधपुर  के पोलो खिलाड़ी धनञ्जय सिंह, योगेश्वर सिंह, हेमेन्द्र सिंह, निखिलेन्द्र सिंह, अंकुर मिश्रा, विश्वराज सिंह भाटी, पराक्रमसिंह आऊवा, देव्रत सिंह झालामण्ड, नीतिन भटेर व पेप सिंह पोलो सीजन में खेलेंगे।

मेयो कॉलेज अजमेर के दो युवा खिलाड़ी  की भी रहेगी भागीदारी

मेयो कॉलेज अजमेर के दो युवा खिलाड़ी शिवांश सिंह शक्तावत व लक्ष्यराज सिंह राजावत भी पोलो सीजन में भागीदारी निभाएंगे ।

देशी व विदेशी अंपायर

पोलो सीजन में भारत के श्री उदय कलान व  अर्जेंटीना के निकोलस स्क्रोटीचीनी  अम्पायर होंगे।
Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor