शिव वर्मा. जोधपुर
सूरसागर स्थित श्री बड़ा रामद्वारा में आयोजित वरसी महोत्सव खेड़ापा आचार्य पुरुषोत्तम दास के पावन सान्निध्य में अंतर्गत प्रातः कालीन सत्संग में श्री सेवगराम महाराज की अनुभव वाणी के माध्यम से परमहंस डॉ. रामप्रसाद महाराज ने कहा है कि जब जीव पर गुरु की कृपा होती है तो उसके भक्ति व साधना के मार्ग में हमेशा प्रगति होती है। जो शिष्य अपने गुरु की तन,मन,वचन कर्म से सेवा करता है। तो उसकी सात गोत्र का उद्धार हो जाता है। परमहंस रामबलभ्भ महाराज का वरसी जागरण में संत अमृतराम ने भजनों कि प्रस्तुति दी।





