Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 2:48 am

Thursday, July 9, 2026, 2:48 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

26वां जोधपुर पोलो—2025 : लो गोल (Out of the Hat) टूर्नामेंट : रोमांचक मुकाबले में बालसमंद ने मेहरानगढ़ को 1 गोल से हराया

बालसमंद टीम के योगेश्वर सिंह और मेहरानगढ़ टीम के शुभम गुप्ता ने किया बेहतरीन खेल प्रदर्शन 

शिव वर्मा. जोधपुर 

महाराजा गजसिंह स्पोर्ट्स फाउंडेशन और जोधपुर पोलो एंड इक्वेस्ट्रियन इंस्टिट्यूट के तत्वावधान में महाराजा गजसिंह स्पोर्ट्स फ़ाउंडेशन पोलो ग्राउंड और लेफ्टिनेंट जनरल एवीएम एचएच महाराज उम्मेदसिंह जी एयरपोर्ट रोड पाबूपुरा में आज से शुरू हुए 26वें जोधपुर पोलो सीजन 2025 के तहत लो गोल (Out of the Hat) टूर्नामेंट का पहला मैच खेला गया। मुकाबला पूरी तरह रोमांच, कौशल और बेहतर टीमवर्क का उदाहरण रहा।

◾ मैच की मुख्य झलकें

पहला चरण संतुलित, दूसरा चरण तेज़ और अंतिम चरण निर्णायक रहा।

बालसमंद की टीम ने आख़िरी चक्कर में निर्णायक गोल दागकर कड़ा मैच 1-0 से अपने नाम किया।

दर्शकों ने पूर्व नरेश गजसिंह जी की मौजूदगी में युवा खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।

मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमें बराबरी की टक्कर देती रहीं। मेहरानगढ़ टीम ने शानदार क्लियरेंस और राइडिंग स्किल दिखाए, वहीं बालसमंद ने अंतिम चरण में रणनीति बदलकर आक्रामक खेल दिखाया और बढ़त हासिल की। दर्शकों के बीच योगेश्वर सिंह और शुभम गुप्ता का प्रदर्शन आकर्षण का केंद्र रहा। शुभम गुप्ता ने तीसरे और अंतिम चक्कर में कई बेहतरीन स्ट्रोक देते हुए विपक्ष पर दबाव बनाए रखा। दूसरी ओर धनंजय सिंह राठौड़ व यशवर्धन सिंह ने मेहरानगढ़ टीम के लिए संघर्ष जारी रखा पर बालसमंद ने निर्णायक गोल रोकते हुए बढ़त कायम रखी।

◾ अगला मुकाबला

उम्मेद भवन हाउस होल्ड के पीआरओ राजेंद्रसिंह लीलिया ने बताया कि  लो गोल (Out of the Hat) टूर्नामेंट में पूल ‘A’ की टीम बालसमंद और मेहरानगढ़ आमने-सामने थीं। अब मुकाबले का रुझान और भी रोचक होने वाला है।

गुरुवार शाम 3:30 बजे
मेयो कॉलेज बनाम सरदार समंद टीम के बीच अहम मैच खेला जाएगा।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor