Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 9:18 am

Sunday, August 23, 2026, 9:18 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

जीवन के बाद भी बने दृष्टा…राज रानी और नरेन्द्र की आंखें दान…चार दृष्टिहीनों को मिलेगी रोशनी

राखी पुरोहित. जोधपुर

शहर में दो नेत्रदान हुए। इससे चार दृष्टिहीनों को रोशनी मिल सकेगी। श्रीमती राज रानी पत्नी स्व बीएल जैन का प्रातः अचानक हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया। वे बी /82, कमला नेहरू नगर की निवासी थीं। डाॅ. महेन्द्र पटवा द्वारा दिवंगत के पौत्र ऋषभ जैन, पोत्री मोल श्री, पुत्रियां श्रीमती चंचल, रूपाली एवं पुत्र वधु श्रीमति मृणाल जैन आदि को नेत्र दान के लिए मोटिवेट किया गया।

अपरान्ह सरस्वती नगर निवासी नरेन्द्र मेहता पुत्र अमरचन्द मेहता का ह्रदय गति थम जाने से असामयिक निधन हो गया। तेयूप के कैलाश जैन की सूचना पर डाॅ.रोबिन भंडारी, अनिल नाहटा ने दिवंगत के पुत्र श्रेष्ठ मेहता, भाई सुरेन्द्र मेहता एवं अन्य परिजनों को नेत्र दान के लिए प्रोत्साहित किया। दोनों नेत्रदानी परिवारो की सहमति प्राप्त होने पर तकनीकी कर्मचारी मैना व्यास द्वारा नेत्रों से कॉर्निया प्राप्त किए गए। दान मे प्राप्त इन कोर्निया से चारदृष्टि बाधित लोगो को रोशनी प्राप्त हो सकेंगी।

नेत्रदान के लिए यहां सम्पर्क किया जा सकता है : 

राजेन्द्र जैन
अध्यक्ष
आई बैंक सोसायटी ऑफ राजस्थान
जोधपुर चेप्टर
9314419846
Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor