Explore

Search

Saturday, January 24, 2026, 1:07 am

Saturday, January 24, 2026, 1:07 am

LATEST NEWS
Lifestyle

विश्व ध्यान दिवस 2025: “एक मिलियन हृदय – एक विश्व एक हृदय” अभियान, 21 दिसम्बर को रात 8 बजे वैश्विक ध्यान सत्र में शामिल हों

राइजिंग भास्कर. जोधपुर 

हार्टफुलनेस इंस्टिट्यूट और श्री रामचन्द्र मिशन द्वारा आयोजित विश्व ध्यान दिवस रविवार को रात 8:00 बजे मनाया जाएगा। इस अवसर पर विश्वभर के लोग एक साथ ऑनलाइन ध्यान सत्र में सम्मिलित होकर शांति, करुणा और एकता का सामूहिक अनुभव करेंगे।

आज होटल घूमर, हाईकोर्ट रोड, जोधपुर में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में इस वैश्विक पहल की जानकारी साझा करते हुए क्षेत्रीय सूत्रधार विकास मोघे ने बताया कि यह कार्यक्रम YouTube पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा और इसका संचालन हार्टफुलनेस के ग्लोबल गाइड श्रद्धेय दाजी (कमलेश डी. पटेल) द्वारा किया जाएगा। दाजी को उनके आध्यात्मिक योगदान के लिए भारत सरकार द्वारा पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है।

कार्यक्रम का उद्देश्य

मण्डल प्रभारी दीपक कलवानी ने बताया कि इस वैश्विक ध्यान सत्र का उद्देश्य विभिन्न संस्कृतियों और भौगोलिक क्षेत्रों के लोगों को एक साझा क्षण में आंतरिक शांति के अनुभव हेतु एकजुट करना है। साथ मिलकर ध्यान करने से मानवता की सामूहिक चेतना को ऊँचा उठाने की आकांक्षा रखी गई है। यह सामूहिक ध्यान एक आध्यात्मिक ऊर्जा क्षेत्र उत्पन्न करेगा जो विश्व में प्रेम, सामंजस्य और शांति का प्रसार करेगा।

कार्यक्रम विवरण

तिथि: रविवार, 21 दिसम्बर 2025
समय: रात 8:00 बजे (IST)
माध्यम: YouTube लाइव स्ट्रीम
अवधि: लगभग 45 मिनट

सत्र में हार्टफुलनेस का संक्षिप्त परिचय, रिलैक्सेशन, दाजी द्वारा निर्देशित ध्यान और सामूहिक मौन शामिल होगा। लाइव स्ट्रीम बहुभाषीय सबटाइटल के साथ उपलब्ध होगी।

भागीदारी की प्रक्रिया

प्रो. विमला शेरॉन ने बताया कि कार्यक्रम में भाग लेना अत्यंत सरल है:

1. पंजीकरण करें: https://hfn.link/meditation (केवल नाम और फोन नंबर आवश्यक)
2. ध्यान करें: https://hfn.link/21dec (सत्र से जुड़ने के लिए)

सभी प्रतिभागियों को दाजी द्वारा जारी डिजिटल प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा।

सर्वसमावेशी और निःशुल्क

प्रशिक्षक उषा कलवानी ने बताया कि यह कार्यक्रम सभी आयु, विश्वास और पृष्ठभूमि के लोगों के लिए खुला है। नए साधकों के लिए सरल मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। हार्टफुलनेस की सभी ध्यान सेवाएँ पूर्णतः निःशुल्क हैं और इसका किसी धर्म से कोई संबंध नहीं है।

हार्टफुलनेस के बारे में

हार्टफुलनेस, ध्यान का एक सरल हृदय-आधारित दृष्टिकोण है जो आंतरिक अनुभवों पर केंद्रित है। यह व्यक्तियों को उनके हृदय में विद्यमान प्रेम, प्रकाश और उच्च चेतना से जोड़कर शांति, स्पष्टता, करुणा और संतोष प्रदान करता है। हार्टफुलनेस वर्तमान में 160 से अधिक देशों में निःशुल्क ध्यान अभ्यास प्रदान करता है।

कार्यक्रम की रिकॉर्डिंग बाद में हार्टफुलनेस YouTube चैनल पर उपलब्ध रहेगी। अधिक जानकारी के लिए www.daaji.org पर जाएं या हार्टफुलनेस ऐप डाउनलोड करें। सभी जोधपुरवासियों से अनुरोध है कि वे इस वैश्विक ध्यान सत्र में शामिल होकर शांति और सद्भाव के इस संदेश को आगे बढ़ाएं।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor