शिव वर्मा. जोधपुर
गौ रक्षक शहीद झूमर आसोपा के नाम पर स्थापित चौराहे के सौंदर्यीकरण कार्य और नवीनीकरण कार्य का शनिवार को शुभारंभ किया गया। गौ सेवा, समाज सेवा और विकास—तीनों के संगम के तहत स्थानीय विधायक अतुल भंसाली के कोष से स्वीकृत गौ रक्षक शहीद झूमर आसोपा के नाम पर स्थापित पांचवी रोड चौराहे के नवीनीकरण कार्य के शिलान्यास शुभारंभ अवसर पर एडवोकेट विजय शर्मा भी मौजूद थे। एडवोकेट शर्मा ने कहा कि यह कार्य केवल एक चौराहे का सौंदर्यकरण नहीं, बल्कि एक सच्चे महान गौ भक्त झूमर आसोपा सेवक को सच्ची श्रद्धांजलि देना है।
शहीद स्व झूमर आसोपा महान व्यक्तित्व का हम सभी के लिए गौ भक्त सेवा, त्याग और समाज सेवा की अमिट प्रेरणा है। आने वाली सभी पीढ़ियाँ उनके योगदान और बलिदान को सदैव स्मरण मे रखेंगी।
पूर्व विधायक स्वर्गीय कैलाश भंसाली (काका) की भी यह हार्दिक इच्छा रही थी कि गऊ भक्त झूमर जी आसोपा जी चौराहे का समुचित नवीनीकरण सौंदर्यकरण हो—आज उस संकल्प का साकार होना उनके प्रति हमारी भी भावभीनी श्रद्धांजलि देने के साथ महापुरुषों के योगदान को भी पूरा सम्मान देती है, जिन्होंने गो माता की सेवा,समाज और राष्ट्र के लिए अपना जीवन समर्पित किया। सेवा विकास कार्य निरंतर गति पकड़ रहे हैं—चाहे वह आधारभूत ढांचा हो, सड़कें के हों, सौंदर्यकरण हो या सामाजिक सरोकारों से जुड़े विकास के कार्य संस्कार और सेवा का समन्वय।
इस गरिमामयी अवसर पर शहर विधायक अतुल भंसाली, पूर्व महापोर धनश्याम ओझा, पवन आसोपा, सत्यनारायण रिणवा, अजय त्रिवेदी, कैलाश गौड, जितेंद्र पाटोदिया, संतु सिंह मेडतिया आदि के साथ स्व. झूमर जी आसोपा के परिवार जन से प्रेमलता आसोपा, संजय आसोपा, विनोद आसोपा, दीपक आसोपा, पुनीत आसोपा, धनश्याम तिवाड़ी, वैद्य दिगम्बरलाल व्यास, हंसराज ओझा, रमेश बिसावा, जगदीश दाधीच, रामप्रसाद तुलछिया, रविप्रकाश आचार्य, नंदकिशोर इटोदिया, बुद्धिप्रकाश, रवि करेशिया, प्रकाश रतावा, हेमंत जोशी, दीपाली , निर्मला, कविता रेखा शिला आसोपा, मनीता सहित समाज के अनेक गणमान्य नागरिक एवं गो भक्त कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।





