Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 4:18 am

Thursday, July 9, 2026, 4:18 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

जोधपुर व्यापार महासंघ हुआ एकजुट, दोनों पक्ष हुए सहमत

शिव वर्मा. जोधपुर 

सोजती गेट स्थित रिया हाउस में हुई महत्वपूर्ण बैठक में जोधपुर के व्यापारी संगठनों के महासंघ जोधपुर व्यापारी महासंघ के संरक्षक शिव कुमार सोनी ने बताया कि जोधपुर व्यापार महासंघ के अध्यक्ष नवीन सोनी, उपाध्यक्ष दीपक सोनी एवं हीरो कुरानी के साथ हुईं वार्ता मे सभी मुद्दों को सुलझाते हुए जोधपुर व्यापार महासंघ को भंग करने का प्रस्ताव ख़ारिज कर दिया गया | अध्यक्ष नवीन सोनी ने बताया कि साथ ही मीटिंग मे विभिन्न व्यापारी संगठनों की समस्याओ को लेकर शहर विधायक अतुल भंसाली से मिलकर अवगत करवाया, जहां शहर विधायक अतुल भंसाली ने  सभी व्यापारी संगठनों की एकता पर ख़ुशी जहिर कर मुंह मीठा करवाया और कहा कि व्यापारी संगठनों की समस्यायों को लेकर एक एक बडी प्रशासनिक बैठक बुलाई जाएगी, जिसमे उन समस्याओ का हाथों हाथ निस्तारण किया जायेगा। जोधपुर व्यापार महासंघ द्वारा जालोरी गेट से स्टेडियम रोड, गणेश मंदिर जीर्णोद्धार के कार्यों के लिए शहर विधायक का आभार भी व्यक्त किया गया।

 

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor