Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 2:48 am

Thursday, July 9, 2026, 2:48 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

मेहरानगढ़ ने बालसमन्द को हरा जीता लो गोल आऊट ऑफ दी हैट टूर्नामेंट का फाइनल

26वां जोधपुर पोलो-2025 : लो गोल (आऊट ऑफ दी हैट) टूर्नामेंट
धनन्जयसिंह ने नौ गोल व शुभम गुप्ता ने सात गोल कर टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी
कल से शुरु होगा उम्मेद भवन पैलेस कप टूर्नामेंट, विजेता टीम को पूर्व नरेश गजसिंह ने कप व ट्रॉफियां प्रदान की
शिव वर्मा. जोधपुर
जोधपुर पोलो एवं इक्यूस्टेरियन इंस्टीट्यूट जोधपुर के तत्वावधान में महाराजा गजसिंह स्पोर्ट्स फाउण्डेशन पोलो मैदान, लेफ्टिनेंट जनरल एवीएम एच.एच. महाराजा उम्मेदसिंह जी एयरपोर्ट रोड़, पाबूपुरा में चल रहे 26वें जोधपुर पोलो सीजन 2025 मेे शनिवार 13 दिसम्बर को लो गोल (आऊट ऑफ दी हैट) टूर्नामेंट का फाइनल दोपहर 3.00 बजे बालसमन्द व मेहरानगढ़ टीमों के मध्य खेला गया। इसमें बालसमन्द टीम के साढ़े छह गोल के मुकाबले मेहरानगढ़ ने 18 गोल कर कप जीत लिया।

इनकी रही जीत में महत्वपूर्ण भूमिका

जोधपुर पोलो एवं इक्यूस्टेरियन इंस्टिट्यूट जोधपुर के मानद सचिव इन्द्रजीत सिंह नाथावत ने बताया कि मेहरानगढ़ टीम के धनन्जय सिंह राठौड़ ने विपक्षी टीम के विरुद्ध कुल नौ गोल व साथी खिलाड़ी शुभम गुप्ता ने सात गोल करते हुए श्रेष्ठ प्रदर्षन किया। मैच के दौरान जोधपुर पोलो के संरक्षक पूर्व नरेश गजसिंह मैदान में उपस्थित थे, जिन्होंने मैच की शुरुआत में गेंद फेंककर खेल शुरु करवाया एवं मैच समाप्ति पर विजेता टीम के खिलाड़ियों को कप व ट्रॉफियां प्रदान की। मैच से पूर्व व मैच के मध्य मैदान में उपस्थित मेहरानगढ़ बैण्ड व नाइन प्लेयड आर्मी पाइप वन मद्रास इंफ्रैन्ट्री बैण्ड ने सुमधुर धुनों से उपस्थित दर्शकों का मनोरंजन किया।
उन्होंने बताया कि मेहरानगढ़ टीम की ओर से खेलते हुए टीम के वरिष्ठ खिलाड़ी धनन्जयसिंह ने पहले चक्कर में दो गोल, दूसरे चक्कर में तीन व तीसरे चक्कर में लगातार चार गोल कर टीम की जीत सुनिश्चित कर दी। साथी खिलाड़ी शुभम गुप्ता ने भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पहले चक्कर में तीन, तीसरे चक्कर में एक व चौथे चक्कर में लगातार तीन गोल कुल सात गोल किए। टीम के अन्य खिलाड़ी यषोवर्धन ने तीसरे व चौथे चक्कर में एक-एक गोल किया। मुकाबले में आधे गोल की शुरुआती बढ़त के साथ खेलते हुए बालसमन्द टीम के योगेश्वर सिंह ने पहले व चौथे चक्कर में एक-एक गोल, महेन्द्रसिंह ने पहले व तीसरे चक्कर में एक-एक गोल व प्राक्रमसिंह ने भी पहले व तीसरे चक्कर में एक-एक गोल किया। मैच के अम्पायर हेमेन्द्र सिंह थे, मैच की कॉमेन्ट्री अंकुर मिश्रा व ऑस्ट्रेलिया के डेविड विण्डसर ने संयुक्त रूप से की।

आज से शुरु होगा उम्मेद भवन पैलेस कप (4 गोल) टूर्नामेंट

रविवार 14 दिसम्बर से उम्मेद भवन पैलेस कप (4 गोल) टूर्नामेंट शुरु होगा। 14 दिसम्बर से 17 दिसम्बर के मध्य चलने वाले इस टूर्नामेंट में कुल 6 टीमें भाग ले रही हैं। टूर्नामेंट के पहले दिन दो मैच खेले जाएंगे। पहला मैच पूल ‘ए‘ सरदार समन्द व आर्चर टीमों के बीच दोपहर 3.00 बजे व दूसरा मैच पूल ‘बी‘ में बालसमन्द व मेयो कॉलेज टीमों के बीच सायं 4.00 बजे खेला जायेगा। टूर्नामेंट में भाग ले रही टीमों व खिलाड़ियों के नाम इस प्रकार है-
टीम एवं खिलाड़ी-
पूल ‘ए‘-
उम्मेद भवन पैलेस टीम-योगेश्वर सिंह, धनन्जय सिंह व यषोवर्धन
सरदार समंद टीम-महेन्द्रसिंह, प्राक्रम सिंह आउवा व खुशवेंंद्र सिंह निम्बेड़ा
आर्चर टीम-सीपीओ शिवपाल सिंह, लेफ्टि. अरूण कुमार व लेफ्टि. कमाण्डर वरूण वैदेही
पूल ‘बी‘-
सबमरीन टीम-नवीन सिंह, नीतिन भट्टड़ व शिवम
मेयो कॉलेज टीम-निखिलेन्द्रसिंह, हेमेन्द्र सिंह व शिवांश सिंह शक्तावत
बालसमंद टीम-पेपसिंह भलासरिया, शुभम गुप्ता व हर्षवर्धन सिंह सोढ़ा
Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor