Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 7:15 am

Sunday, August 23, 2026, 7:15 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

दिव्यांग दल दो दिवसीय नाकोड़ा तीर्थ भ्रमण पर रवाना

राखी पुरोहित. जोधपुर 

जायंट्स ग्रुप ऑफ़ रॉयल लेडीज द्वारा सर्व धर्म समभाव के तहत तीस दिव्यांग भाइयों और दिव्यांग बहनों को नाकोड़ा तीर्थ का दो दिवसीय भ्रमण पर ले जाया गया। बस की व्यवस्था और रहने खाने की व्यवस्था ग्रुप की ओर से की गई। ग्रुप की अध्यक्ष निरूपा पटवा ने बताया कि तीस दिव्यांग बालक बालिकाओं के साथ ही उन पर ध्यान देने हेतु चार दिव्यांग प्रशिक्षक भी साथ लिए गए।
जिनके लिए निजी बस की व्यवस्था की गई हे। देश का तिरंगा झंडा दिखाकर बस रवाना की गई।

सभी दिव्यांग भाई बहिन जिले के आसपास के क्षेत्र से जोधपुर आकर पढ़ाई कर रहे है। उन सभी को वहाँ भेरू पूजा का महत्व बताकर विधि विधान से पूजा करवाई जाएगी ।  उनके लिए रिटर्न गिफ्ट भी तैयार किए गए हैं।  पूजा की सामग्री भी तैयार की गई है, जिसके लिए सभी दिव्यांग बालक बालिकाओ की सम्पूर्ण वेशभूषा नई तैयार करवाई गई, जिसमे वस्त्र एवं हाथ में मेहंदी लगवाना तक भी शामिल है।

नाकोड़ा के पोष सूद दसम के मेले का बहुत महत्व होता है। प्रतिवर्ष देश विदेश से लोग इस मेले में शामिल होने आते हैं। केयर टेकर महिपाल सिंह ने दिव्यांग बालक बालिकाओं को इस विषय पर गहन जानकारी भी दी। केयर टेकर जवान बन गोस्वामी ने बताया कि सभी बच्चो ने उत्सुकतावश अपने मन के विचार साझा किए और प्रश्न उत्तर किए। अध्यक्ष निरूपा पटवा ने बताया कि ग्रुप में सभी महिलाओं ने भाग लेकर बालक बालिकाओं को भी नियमित व संतुलित हेल्थ का महत्व प्रस्तुत किया। अध्यक्ष निरूपा पटवा ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए दिव्याग की व्यक्तिगत सुरक्षा के बारे में सभी दिव्यांग बालक बालिकाओ को जानकारी दी।
कार्यक्रम में पहले की मान्यताओ और आधुनिक युग की जानकारी देते हुए बताया गया कि आज देश में इन संवेदनशील मुद्दे पर चर्चा करते समय ख़ुद के लिय लापरवाही ना करना , शिक्षा में विस्तार आदि मुद्दों को ढंग से दिखाया गया। कार्यक्रम संयोजक अजय मेहता राकेश जैन राजू जैन ने सभी आने वाली महिलाओं व अध्यक्ष निरूपा पटवा आदि को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor