Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 7:34 pm

Sunday, August 23, 2026, 7:34 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

इस्हाकिया स्कूल के पास कचरे का ढेर, क्षेत्रवासी परेशान

राइजिंग भास्कर. जोधपुर 

शहर के खरादियों का बास स्थित इस्हाकिया स्कूल के आसपास इन दिनों कचरे के ढेर देखे जा सकते हैं। इससे क्षेत्र में गंदगी फैल गई है। खुले में पड़े इस कचरे से न केवल दुर्गंध फैल रही है, बल्कि मच्छरों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि नियमित सफाई नहीं होने के कारण यहां मच्छर जनित बीमारियों जैसे डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया का खतरा बढ़ गया है। स्कूल के पास गंदगी होने से विद्यार्थियों और अभिभावकों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।क्षेत्रवासियों ने नगर निगम प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द कचरे के ढेर को हटाया जाए और नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों को बीमारियों से बचाया जा सके। अगर समय रहते ध्यान नहीं दिया गया तो हालात और भी गंभीर हो सकते हैं।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor