Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 4:43 pm

Sunday, August 23, 2026, 4:43 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

भारतीय सेना की त्वरित कार्यवाही ने बाडमेर जिले के choahtan गांव में बहुमूल्य जीवन बचाया

दिलीप कुमार पुरोहित. जोधपुर 

राजस्थान के बाडमेर जिले के चौहतान गांव में 13 दिसम्बर 2025 को एक सडक दुर्घटना हुई जिसमें भारतीय सेना के गोल्डन कटार डिविजन द्वारा त्वरित कार्यवाही की गई जिसमें समय रहते बहुमूल्य जीवन बचाये गये।

लगभग 30 बच्चों को लेकर जा रही के आर डी बालमन्दिर स्कूल की एक बस एक पिकअप वाहन से टकराकर पलट गई जिसके परिणाम स्वरूप चार से छः बच्चों को मामूली चोटें आई।

सूचना मिलने पर कोणार्क कोर की मेडिकल टीम बिना किसी देरी के मौके पर पहुंची, घायल बच्चों को तुरंत निकाला` तथा तत्काल प्राथमिक उपचार और प्रारंभिक चिकित्सा प्रदान की। सभी बच्चों का चिकित्सकीय निरीक्षण तथा इलाज किया गया और सुरक्षित रूप से स्कूल के अधिकारियों को सौंप दिया गया।

इस शीघ्र कार्यवाही ने एक बार फिर भारतीय सेना की मानवीय सहायता प्रदान करने और राष्ट्र की सेवा की भावना को प्रत्यक्ष रूप देते हुए जीवन बचाने की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाया है।

 

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor