Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 7:34 pm

Sunday, August 23, 2026, 7:34 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

विश्व ध्यान दिवस 21 दिसंबर को रात 8 बजे होगा सामूहिक ध्यान : अशोक रायजादा

राइजिंग भास्कर. जोधपुर 

हार्टफुलनेस इंस्टिट्यूट और श्री रामचन्द्र मिशन द्वारा विश्व ध्यान दिवस 21 दिसंबर को रात 8:00 बजे मनाया जाएगा। इस अवसर पर विश्वभर के लोग एक साथ ऑनलाइन ध्यान सत्र में सम्मिलित होकर शांति, करुणा और एकता का सामूहिक अनुभव करेंगे।

इस संबंध में हिंदू हेल्प लाइन के अशोक रायजादा ने आमजन से अपील की है कि हार्टफुलनेस के ग्लोबल गाइड श्रद्धेय दाजी (कमलेश डी. पटेल) द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में सामूहिक रूप से ध्यान करें। दाजी को उनके आध्यात्मिक योगदान के लिए भारत सरकार द्वारा पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है।

कार्यक्रम का उद्देश्य

इस वैश्विक ध्यान सत्र का उद्देश्य विभिन्न संस्कृतियों और भौगोलिक क्षेत्रों के लोगों को एक साझा क्षण में आंतरिक शांति के अनुभव हेतु एकजुट करना है। साथ मिलकर ध्यान करने से मानवता की सामूहिक चेतना को ऊँचा उठाने की आकांक्षा रखी गई है। यह सामूहिक ध्यान एक आध्यात्मिक ऊर्जा क्षेत्र उत्पन्न करेगा जो विश्व में प्रेम, सामंजस्य और शांति का प्रसार करेगा।

कार्यक्रम विवरण

तिथि: रविवार, 21 दिसम्बर 2025
समय: रात 8:00 बजे 
सत्र में हार्टफुलनेस का संक्षिप्त परिचय, रिलैक्सेशन, दाजी द्वारा निर्देशित ध्यान और सामूहिक मौन शामिल होगा। अशोक रायजादा ने बताया कि हार्टफुलनेस, ध्यान का एक सरल हृदय-आधारित दृष्टिकोण है जो आंतरिक अनुभवों पर केंद्रित है। यह व्यक्तियों को उनके हृदय में विद्यमान प्रेम, प्रकाश और उच्च चेतना से जोड़कर शांति, स्पष्टता, करुणा और संतोष प्रदान करता है। हार्टफुलनेस वर्तमान में 160 से अधिक देशों में निःशुल्क ध्यान अभ्यास प्रदान करता है।

 

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor