Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 5:13 am

Thursday, July 9, 2026, 5:13 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

विश्व ध्यान दिवस पर सहजयोग की निशुल्क ध्यान वर्कशॉप 21 को

भगवान पंवार. जोधपुर 

विश्व ध्यान दिवस के अवसर पर 21 दिसंबर, को सहजयोग के तत्वाधान में एक दिवसीय निशुल्क ध्यान वर्कशॉप का आयोजन स्थानीय अशोक उद्यान पाल रोड में किया जाएगा । इस वर्कशॉप में कुंडलिनी जागरण के माध्यम से सहज और सरल ध्यान की विधि सिखाई जाएगी । कार्यक्रम के समन्वयक डॉ गुरु मंजूषा के अनुसार नियमित ध्यान अभ्यास से व्यक्ति के आंतरिक शांति की स्थापना होती है तथा जीवन में संतुलन आता है चक्र एवं नाडिय़ों के शुद्धिकरण से शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य में सुधार होता है और अनेक समस्याओं से मुक्ति मिलती है। ध्यान से गृहस्थ जीवन के सात आध्यात्मिक जीवन का संबंध में संभव होता है इसके साथ ही पढ़ाई में एकाग्रता व रचनात्मकता बढ़ती है । आत्मविश्वास में वृद्धि होती है, तनाव से मुक्ति मिलती है, बुरी आदतों से बचाव होता है, तथा विचारों में सकारात्मकता आती है, आध्यात्मिक चेतना के विकास से सही निर्णय लेने की क्षमता भी बढ़ती है , यह वर्कशॉप पूर्णतया निशुल्क है जिसमें सभी आयु वर्ग के लोग भाग लेकर लाभ उठा सकते हैं ध्यान वर्कशॉप का समय 3:30 बजे से 4:30 बजे दोपहर तक रहेगा । डॉ गुरु मंजूषा सक्सेना ने शहर वासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस ध्यान वर्कशॉप का लाभ लेने की अपील की है।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor