26वां जोधपुर पोलो-2025 : मैच के दौरान पूर्व नरेश गजसिंह व मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय वायुसेना के एयर मार्शल नागेश कपूर रहे मैदान में उपस्थित
मैच से पूर्व भारतीय वायुसेना के 7 पैरा ट्रूपर्स पैराशूट जम्प से दर्षकों को किया रोमांचित, आज रहेगा अवकाश, मंगलवार से शुरु होगा नया टूर्नामेंट
शिव वर्मा. जोधपुर
जोधपुर पोलो एवं इक्यूस्टेरियन इंस्टीट्यूट, जोधपुर के तत्वावधान में महाराजा गजसिंह स्पोर्ट्स फाउण्डेशन पोलो मैदान, लेफ्टिनेंट जनरल एवीएम एच.एच. महाराजा उम्मेदसिंह जी एयरपोर्ट रोड़, पाबूपुरा में चल रहे 26वें जोधपुर पोलो सीजन 2025 मेे रविवार 21 दिसम्बर को इण्डियन एयरफोर्स लोंगेवाला पोलो कप का प्रदर्शन मैच डेजर्ट वॉरियर्स और डेगर वॉरियर्स के बीच दोपहर 3 बजे खेला गया। दोनों ही के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के चलते मैच समाप्ति तक दोनों ही टीमें बराबरी पर रही, जिन्हें संयुक्त विजेता घोषित किया गया। मैच के दौरान जोधपुर पोलो के संरक्षक पूर्व नरेश गजसिंह व मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय वायुसेना के एयर मार्शल नागेश कपूर मैदान में उपस्थित थे। एयर मार्शल ने मैच के प्रारम्भ में गेंद फेंककर खेल की विधिवत शुरुआत करवाई। मैदान में उपस्थित मेहरानगढ़ बैण्ड व नाइन प्लेयड आर्मी पाईप वन मद्रास इंफ्रैन्ट्री बैण्ड ने सुमधुर धुनों से उपस्थित दर्शकों का मनोरंजन किया। मैच से पूर्व भारतीय सेना के पैराट्रूपर्स मैदान में पैराशूट से उतरे जिसे देखकर मैदान में उपस्थित पोलो प्रेमियों ने तालियां बजाकर स्वागत किया।
जोधपुर पोलो एवं इक्यूस्टेरियन इंस्टीट्यूट, जोधपुर के मानद सचिव इन्द्रजीत सिंह नाथावत ने बताया डेजर्ट वॉरियर्स के तीन हैण्डीकेप खिलाड़ी दिल्ली के नवीन सिंह ने पहले व चौथे चक्कर में एक-एक गोल व तीसरे चक्कर में दो गोल किए। साथी खिलाड़ी धनन्जयसिंह राठौड़ ने पहले, दूसरे व तीसरे चक्कर में एक-एक गोल किया। मुकाबले में डेगर वॉरियर्स की ओर से खेलते हुए टीम के दो हैण्डीकेप खिलाड़ी सलीम आजमी ने पहले चक्कर में दो व दूसरे व चौथे चक्कर में एक-एक गोल किया। साथी खिलाड़ी मयूरध्वज सिंह तलाबगांव ने दूसरे व चौथे चक्कर में एक-एक व मृत्युंजयसिंह ने चौथे चक्कर में एक गोल किया। अन्तिम चक्कर के खेल पूरा होने तक दोनों ही टीमों के सात-सात गोल होने ने दोनों ही टीमों को संयुक्त विजेता घोषित किया गया। मैच के अम्पायरिंग उदय कलान व निखिलेन्द्रसिंह राठौड़ ने की। रैफरी इन्द्रजीत सिंह नाथावत व कॉमेन्ट्री अंकुर मिश्रा व ऑस्ट्रेलिया के डेविड विण्डसर ने संयुक्त रूप से की।
संयुक्त विजेता टीमों को पूर्व नरेश गजसिंह व मुख्य अतिथि ने दी कप व ट्रॉफियां
मैच समाप्ति पर पूर्व नरेश गजसिंह ने मुख्य अतिथि एयर मार्शल नागेश कपूर के साथ दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों को संयुक्त रूप से कप व ट्रॉफियां प्रदान की। मैच से पूर्व मैदान में उतरे आकाशगंगा टीम के पैराट्रूपर्स-लोंगेवाला प्रदर्शन कप मैच से पूर्व भारतीय वायुसेना की आकाशगंगा पैराट्रूपर्स के 7 सदस्य वायुयान से जम्प कर मैदान में उतरे। मैदान में उपस्थित जनसमूह ने तालियां बजाकर उनका स्वागत किया।
भारतीय वायुसेना के ये अधिकारी रहे मैदान में उपस्थित
एयर मार्शल नागेश कपूर, एसवाईएसएम, पीवीएसएम, एवीएसएम, वीएम एओसी इन सी एसडब्ल्यूएसी व मिसेज वंदना कपूर प्रेसिडेंट अफवा (आर) एसडब्ल्यूएसी सपत्नीक, एयर कमोडोर जे श्रीराम, ग्रुप कैप्टन रविन्दर अहलावत, ग्रुप कैप्टन पी.के. सिंह व मिसेज मोनिका सिंह सपत्नीक, ग्रुप कैप्टन के.वी. देशमुख व मिसेज डॉ. भाग्यश्री देशमुख, ग्रुप कैप्टन एन.के. तिवारी व मिसेज प्रज्ञा तिवारी, ग्रुप कैप्टन त्रिलोक शर्मा व मिसेज विजेता शर्मा, ग्रुप कैप्टन कलाईवनन व मिसेज रूबिनी सपत्नीक, ग्रुप कैप्टन जीतू यादव व मिसेज सची यादव सपत्नीक, ग्रुप कैप्टन पी.के. ठाकुर व मिसेज पूजा अधिकारी, ग्रुप कैप्टन एन.एस. बउआ व रीना एन बउआ, ग्रुप कैप्टन ए. पाल व मिसेज एश्वर्य श्रीनिवासन, विंग कमाण्डर पी.के. राठौड़ व मिसेज कविता भाटी सहित अन्य वायुसेना के अधिकारी उपस्थित थे।
मैदान में आज ये भी अतिथि रहे उपस्थित
चौपासनी शिक्षा समिति के सचिव राघवेन्द्र प्रताप सिंह झालामण्ड, उपायुक्त एडीए जयपालसिंह राठौड़, उपायुक्त जेडीए प्रवीण रतनू, प्रशासक मेहरानगढ़ म्युजियम ट्रस्ट कर्नल अजयसिंह शेखावत, कर्नल भंवर सिंह इद्रोका, मानसिंह पाल, केसर सिंह सागू, महेश करणसिंह पाल, कर्नल गिरेन्द्र सिंह दाखां, किशनवीर सिंह व हेमन्तराज सिंह सहित अनेक गणमान्य नागरिक व सैकड़ों दर्शक मैदान में उपस्थित थे।
हार्टफुलनेस के जोधपुर संयोजक दीपक कलवानी ने पूर्व नरेश गजसिंह से मुलाकात की
हार्टफुलनेस संस्था के जोधपुर संयोजक दीपक कलवानीे ने आज पूर्व नरेश गजसिंह से शिष्टाचार भेंट कर विश्व ध्यान दिवस की जानकारी दी। महाराजा साहिब ने संस्था द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की एवं ध्यान के प्रति अपनी रुचि व प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस अवसर पर मनोज मालानी, विद्याप्रकाश पुरोहित व विकास मोघे उपस्थित थे।
22 दिसम्बर को रहेगा अवकाश, 23 दिसम्बर एच.एच. महाराजा ऑफ जोधपुर कप टूर्नामेंट
सोमवार 22 दिसम्बर को पोलो ऑफ डे रहेगा, कोई मैच नहीं खेला जायेगा। मंगलवार 23 दिसम्बर से एच.एच. महाराजा ऑफ जोधपुर (8 गोल) टूर्नामेंट शुरु होगा। यह जानकारी उम्मेद भवन हाउस होल्ड के पीआरओ राजेंद्र सिंह लीलियां ने दी।







