शिव वर्मा. जोधपुर
बड़ा रामद्वारा सूरसागर में मंगलाचरण के साथ श्री रामचरितमानस नवाहृपारायण पाठ शुरू हुआ। महंत परमहंस डॉ. रामप्रसाद महाराज के पावन सान्निध्य में श्री रामचरितमानस नवाहृपारायण पाठ का शुभारंभ हुआ। नवाहृपारायण पाठ के मुख्य वाचक वृंदावन के संत लक्ष्मणदास महाराज के मुखारविंद से किया जा रहा है। पाठ के प्रथम दिवस में शिव विवाह का उत्सव मनाया गया। श्रृद्धालुजन पाठ में बैठकर अपना समय व जीवन धन्य कर रहे हैं। इस अवसर पर रामप्रसाद महाराज ने कहा कि भगवान कि विशेष कृपा से सन्तो के पावन धाम में बैठकर श्री रामचरितमानस का पाठ करने का सुअवसर प्राप्त हुआ है। नित्य पाठ का समय दोपहर 12.00 बजे होगा।





