Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 5:11 am

Thursday, July 9, 2026, 5:11 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

रामेश्वर महादेव मन्दिर पब्लिक ट्रस्ट ने एडवोकेट एसोसिएशन के विजयी पदाधिकारियों का किया अभिनंदन

राखी पुरोहित. जोधपुर

रामेश्वर महादेव मन्दिर पब्लिक ट्रस्ट, पांचवी चोपासनी रोड, सरदारपुरा संस्था ने जोधपुर एडवोकेट एसोसिएशन की चुनाव में विजयी हुए पदाधिकारीओ का अभिनंदन किया। एसोसिएसन के चुनाव में विजयी हुए पदाधिकारी तक्षेंद्र शर्मा ( सह सचिव),  विजय शर्मा (कोषाध्यक्ष) व शिवानी वैष्णव ( पुस्तकालय सचिव) का 20.12.2025 को रामेश्वर महादेव मन्दिर पब्लिक ट्रस्ट के समस्त पदाधिकारियों व ट्रस्ट मंडल के पदाधिकारिओं व सदस्य पुजारियों की ओर से श्री शनि धाम मन्दिर, पुराने कोहिनूर सिनेमा के सामने,पांचवी चोपसनी रोड,जोधपुर मे साफा, माला, दुपट्टा पहना कर अभिनंदन किया गया। शनिदेव भगवान की महा आरती विधिवत पूजा अर्चना तेल अभिषेक कराके सभी का ट्रस्ट मंडल की और से भव्य स्वागत अभिनदंन कर बधाई व शुभकामनाएं दी गयी

ट्रस्ट मंडल के सचिव एडवोकेट विजय शर्मा, कोषाध्यक्ष एडवोकेट किशन नारायण प्रजापत, सदस्य कन्हैयालाल खटोलिया, एडवोकेट एकलव्य भंसाली व सदस्यों ने नव नियुक्त एडवोकेट एसोसियेशन के चुने हुए पदाधिकारिओं व उनके एडवोकेट साथियों, अतिथियों का साफा माला दुपट्टा पहना कर महादेव मन्दिर मे भी भव्य स्वागत कर बधाई देते हुए शुभ कामना दी गई।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor