राखी पुरोहित. जोधपुर
महावीरपुरम के ओंकारेश्वर मन्दिर पार्क में चल रही शिवमहापुराण की कथा के आज अन्तिम दिवस की कथा में गुरुदेव व्यासपीठ प्रवक्ता कृष्ण मुरारी महाराज ने 12 ज्योतिर्लिंग का वर्णन किया। कथा भील पर कृपा, जलंधर की कथा, रुद्राक्ष की उत्पत्ति का वर्णन करते हुए बताया कि शिव भक्ति से बढ़कर कुछ नही है।
जिस किसी को भी दिया है शिव ने ही दिया है। शिव पूजा की महिमा बताते हुए शिव की पूजा का विधान ओर शिव लिंग पर कौनसी वस्तु चढ़ाने से क्या फल मिलता है का विस्तार से वर्णन किया । साथ ही ही पूजा जाप की विधि का वर्णन करते हुए कहा कि माता पिता की सेवा से बढ़कर कोई सेवा नही है। शिव के भजनों पर श्रोता भावविभोर हो गए। कृष्ण मुरारी प्रेम परिवार के संचालक ने बताया कि कथा में विशेष अतिथि के रूप में महावीरपुरम के अध्यक्ष श्रीकांत शर्मा, सचिव राजेश बोड़ा, रामद्वारा के संत हरिराम महाराज, विधायक देवेंद्र जोशी, व्यास पीठ प्रवक्ता सरोज प्रिया पधारी। साथ ही 25 तारीख से दसहरा मैदान में शुरू होने वाली खाटू श्याम की कथा के बैनर का भी विमोचन भी किया गया।





