Explore

Search

Saturday, January 24, 2026, 2:22 am

Saturday, January 24, 2026, 2:22 am

LATEST NEWS
Lifestyle

बसंती बिस्सा की स्मृति में 125 यूनिट स्वैच्छिक रक्तदान

भरत जोशी. जोधपुर 

बसंती बिस्सा की पहली पुण्य तिथी पर चौपासनी स्कूल के सामने स्थित प्रेम विहार के सामुदायिक भवन में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें स्थानीय युवकों, महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया और 125 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया जो थैलीसीमिया बीमारी से जूझ रहे बच्चों और ब्लड कैंसर मरीजों को निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा।

रक्तदान शिविर के आयोजक राहुल बिस्सा, केतन व्यास, दिलीप जोशी, अभिषेक पुरोहित ने बताया कि बसंती बिस्सा की स्मृति में यह पहला स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें प्रेम विहार के साथ साथ स्थानीय युवकों और महिलाओं ने आगे आकर रक्तदान किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ष 21 दिसंबर को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजन करने का संकल्प लिया गया है ताकि जरूरतमंद मरीजों को ब्लड के लिए इधर उधर भटकना नहीं पड़े। रक्तदान शिविर में गुरुदत्त पुरोहित, रमेश बिस्सा, राकेश बिस्सा, के डी व्यास, डॉ अक्षय पुरोहित, जय व्यास, पार्थ बिस्सा, कृष्णा बिस्सा और आदित्य बिस्सा सहित अनेक युवकों ने सहयोग किया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor