Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 7:15 am

Sunday, August 23, 2026, 7:15 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

सच मीडिया दैनिक हिंदी समाचार पत्र ने तीसरी वर्षगांठ पर भामाशाहों, समाजसेवियों और कलमवीरों को किया सम्मानित

राखी पुरोहित. जोधपुर 

सच मीडिया दैनिक हिंदी समाचार पत्र ने अपनी स्थापना की तीसरी वर्षगांठ पर भामाशाहों, समाजसेवियों और कलमवीरों को सम्मानित किया। कार्यक्रम रविवार 21 दिसंबर को सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक आरटीडीसी होटल घूमर पावटा में आयोजित किया गया। प्रकाशक, संपादक दैनिक सच मीडिया सुमेर सिंह चुंडावत ने बताया कि सुबह 11 से 12 बजे तक दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का आगाज किया गया।

मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों का स्वागत सत्कार किया गया। 12 बजे से 12:30 बजे तक दैनिक सच मीडिया वर्ष 2025 में बेस्ट अवार्ड दिए गए। 12:30 से 1 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम, कविता पाठ व अतिथि संबोधन हुआ। 1 बजे से 2 बजे तक समाजसेवी और भामाशाहों का सम्मान किया गया। 2 बजे से 3 बजे तक दैनिक सच मीडिया पत्रकार और कलवीरों को सम्मानित किया गया। 3 बजे से 4 बजे तक भोजन के लिए निर्धारित रहा। कार्यक्रम के आयोजन में घीसुसिंह चुंडावत, महेंद्रसिंह और ईश्वर सिंह उदावत ने सहयोग किया। कार्यक्रम में अनीता मेहता का विशेष सहयोग रहा।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor