भरत जोशी. जोधपुर
पौष माह के पावन अवसर पर श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह का भव्य संगीतमय आयोजन भैरू नाडी मंदिर, जय नारायण व्यास कॉलोनी, चांदपोल में किया जा रहा है। श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह के तीसरे दिन व्यासपीठ से अनिल पुरोहित महादेव ने वामन अवतार एवं नरसिंह अवतार की कथा का भावपूर्ण वर्णन करते हुए बताया कि किस प्रकार भगवान ने विभिन्न अवतार लेकर अपने भक्तों का उद्धार किया। श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन 20 दिसंबर से 26 दिसंबर तक भैरू नाडी मंदिर विकास समिति द्वारा किया जा रहा है।
व्यास पीठ से अनिल पुरोहित महादेव ने प्रथम एवं द्वितीय दिवस की कथा में मानव जीवन में श्रीमद्भागवत महापुराण के महत्व पर प्रकाश डाला तथा भगवान के 24 अवतारों का विस्तृत वर्णन किया। साथ ही भगवान शंकर एवं सती जी की पावन कथा का भी सुंदर वर्णन किया।आयोजन समिति ने बताया कि 23 दिसंबर मंगलवार को भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।










