Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 11:25 am

Sunday, August 23, 2026, 11:25 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

खुशखबरी | केबीसी में दिखेंगे अनूबन्ध और अनुराधा, बने स्पेशल गेस्ट

राखी पुरोहित. जोधपुर 

परिवार और मित्रों के लिए एक सुखद समाचार सामने आया है। अनूबन्ध और अनुराधा आगामी सप्ताह में देश के लोकप्रिय टीवी क्विज़ शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (KAUN BANEGA CROREPATI) में विशेष अतिथि के रूप में नज़र आएंगे। कार्यक्रम का प्रसारण संभावित रूप से 22 दिसंबर को किया जाएगा।
इस उपलब्धि के पीछे परिवारजनों, मित्रों और शुभचिंतकों का निरंतर प्रेम, प्रोत्साहन और आशीर्वाद रहा है। अनूबन्ध और अनुराधा ने इस अवसर पर सभी का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह क्षण सभी की सामूहिक दुआओं और समर्थन से संभव हो पाया है।
उन्होंने यह भी कहा कि इस यादगार सफर में साथ देने वाले हर व्यक्ति का योगदान अमूल्य है और वे सभी के प्रति गहरी कृतज्ञता महसूस करते हैं। अब दर्शकों को बेसब्री से उस पल का इंतज़ार है, जब अनूबन्ध और अनुराधा केबीसी के मंच पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। अनुबन्ध का प्रोग्राम 4 मिनट का होगा.

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor