पंकज जांगिड़. जोधपुर
साहित्यिक संस्था “काव्य कलश” की प्रथम वर्षगांठ और सचिव श्याम गुप्ता शान्त के जन्म दिन पर काव्य गोष्ठी 23 दिसंबर को आयोजित होगी.कार्यक्रम मंगलवार को शाम 4 बजे पावटा ‘सी’ रोड, लक्ष्मी नगर स्थित कार्यालय में संस्था के सचिव श्याम गुप्ता ‘शान्त’ व उपाध्यक्ष अशफाक अहमद फौजदार के संचालन में होगा. नामचीन साहित्यकारों की मेजबानी में काव्य गोष्ठी आयोजित होगी। जिसमें साहित्यकार चयनित विषय पर अपनी दो रचनाएं प्रस्तुत कर सकेंगे।








