Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 7:46 am

Sunday, August 23, 2026, 7:46 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

समाजसेवी निरूपा पटवा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हुईं सम्मानित

राखी पुरोहित. जोधपुर 

जायंट्स ग्रुप की वर्ल्ड चेयरपर्सन शाइना एनसी द्वारा समाजसेवा के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निरूपा पटवा को सम्मानित किया गया। 50वें गोल्डन जुबली कन्वेंशन मथुरा में निरूपा पटवा को सम्मानित किया गया। इस मौके पर देश विदेश से सहयोगी भाग लेने आए।
निरूपा पटवा पिछले वर्ष भी छह अंतरराष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानित हुई थीं।

मथुरा में अगला कन्वेंशन बैंगलुरू में आयोजित करने की भी घोषणा की गई। यह सेवा का ग्रुप पूरे भारत में फैला हुआ है। ग्रुप के 140 सदस्यीय इस कार्यक्रम में भाग लेने जोधपुर से मथुरा गए समाज की हर शर्त को लाभान्वित करने के उद्देश्य से निरूपा पटवा को सम्मानित किया गया।

जायंट्स ग्रुप एक प्रथम ग़ैर सरकारी संस्था है जिसका जन्म भारत में हुआ। यह भारत के विकास के लिए प्रचासरत हैं। ग्रुप द्वारा सभी  3 हज़ार लोगों के लिए दुपट्टा पहना कर स्वागत किया गया एवं कई प्रकार के मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित किए गए। स्पेशल कमेटी सदस्य देवेंद्र जैन ने बताया कि कई मोटिवेशनल स्पीकर राजनेता ज्योतिष शास्त्री, प्रखर विद्वान आदि लोगो ने शिरकत की। तीन दिवसीय इस आयोजन में कई प्रकार के कार्यक्रम हुए। मथुरा ग्रुप के प्रमुख राजेश अग्रवाल ने सेवा संबंधी जानकारी दी। मानवता के प्रति समर्पण सेवा और धर्म के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से यह आयोजन अभियान कई बार चलाया गया। अध्यक्ष निरूपा पटवा ने बताया कि जायंट्स ग्रुप ऑफ़ रॉयल लेडीज की महिलाओं ने सफ़र में सभी के साथ कई प्रकार के गेम्स आदि भी आयोजित किए।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor