Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 10:27 am

Sunday, October 18, 2026, 10:27 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

श्री जागृति संस्थान का “स्वर एवं साधना” कार्यक्रम 25 दिसंबर को

पंकज जांगिड़. जोधपुर 

श्री जागृति संस्थान जोधपुर शाखा की ओर से संस्थान की जोधपुर शाखा की स्थापना दिवस के 9 वर्ष पूर्ण कर 10वें वर्ष में प्रवेश करने एवं बॉलीवुड अभिनेत्री साधना (साधना शिवदासानी) की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में 25 दिसंबर, गुरुवार को अपराह्न 3.30 से शाम 6 बजे तक पुलिस लाईन मुख्य प्रवेश द्वार के पास स्थित ग्रीन गैलेरी परिसर में “स्वर एवं साधना” कार्यक्रम का आयोजन होगा।

संस्थान के सचिव हर्षद सिंह भाटी ने बताया कि संस्थान के अध्यक्ष राजेश भेरवानी की अध्यक्षता और संस्थान के पदाधिकारियों एवं साहित्यिक प्रेमियों की मेजबानी में आयोजित कार्यक्रम में साहित्य, कला, संस्कृति, समाजसेवा, मानवसेवा और साधना पथ पर चलने के संकल्पों को साधने के साथ ही अभिनेत्री साधना को स्वरांजलि दी जाएगी। साथ ही नववर्ष के पूर्व नए संकल्पों और नवविश्वास की ज्योति के साथ नववर्ष की नवभोर का स्वागत किया जाएगा।

संस्थान की कोषाध्यक्ष राखी पुरोहित ने बताया कि इन नौ सालों में संस्थान ने साहित्य, समाज, कला, संस्कृति और विविध क्षेत्रों में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor