Explore

Search

Saturday, August 29, 2026, 4:42 pm

Saturday, August 29, 2026, 4:42 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

रैन पीठाधीश्वर सज्जन राम एवं खेड़ापा पीठाधीश्वर पुरुषोत्तम दास का हुआ भव्य बधावणा

शिव वर्मा. जोधपुर

रैन पीठाधीश्वर सज्जन राम एवं खेड़ापा पीठाधीश्वर पुरुषोत्तम दास का हुआ भव्य बधावणा व अभिनंदन। सूरसागर स्थित श्री बड़ा रामद्वारा में आयोजित बरसी उत्सव सत्संग समारोह में परसराम महाराज कि अनुभव वाणी कथा प्रसंग में व्यासपीठ से परमहंस रामप्रसाद महाराज ने कहा कि जीव जब गुरु के दर्शन करता है तो उसके सब पाप मिट जाते हैं सब जीवों के दुख दर्द मिटाने वाले गुरु ही है। गुरु ही सच्चा परोपकारी है। व्यक्ति जब अच्छे कर्म करता है तो उसे स्वर्ग मिलता है और पाप कर्म करता है तो उसे यमराज दंड देता है। रैन धाम के उत्तराधिकारी संत बस्तीराम महाराज ने कहा की कलयुग में राम नाम का सुमिरन ही आधार है जीव राम नाम से ही भवसागर से पार हो जाता है। परमात्मा की कृपा से ही जीव को संत दर्शन व सत्संग मिलता है। रैन धाम के पीठाधीश्वर सज्जनराम महाराज ने कहा है कि भगवान की भक्ति से जीव अपना जीवन धन्य करता है। जीव पर भगवान की कृपा होती है तब वह भक्ति करता है और राम नाम लेता है। खेड़ापा राम धाम के पीठाधीश्वर पुरुषोत्तम दास महाराज ने प्रवचन की कड़ी में कहा कि हमें सदा परमात्मा से सच्चा संबंध जोड़ना चाहिए। यह संबंध केवल संत महात्मा ही जोड़ा सकते है। 10 जनवरी बुधवार को परमहंस मोहब्बत राम महाराज के बरसी जागरण में दरियाव आश्रम कुचेरा का संत सुखदेव महाराज के द्वारा भव्य भजन संध्या का आयोजन होगा। 12 जनवरी से 16 जनवरी तक श्री परसराम महाराज की परची जी की कथा का भव्य आयोजन होगा। जिसमें परमहंस रामप्रसाद महाराज के द्वारा कथा का वाचन होगा।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor