Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 7:26 am

Thursday, July 9, 2026, 7:26 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

नवाह्नपुराण पाठ : राजा दशरथ के निधन का भावपूर्ण वर्णन

शिव वर्मा. जोधपुर 

संतों की तपोस्थली श्री बड़ा रामद्वारा सूरसागर में बरसी महोत्सव चल रहा है। संत लक्ष्मण दास महाराज द्वारा रामचरितमानस का नवा्हपुराण पाठ चल रहा है। पंचम दिवस पाठ के दौरान राजा दशरथ के निधन का भावपूर्ण वर्णन किया गया। भरत जी राम जी से मिलने के लिए वनवास की तरफ रवाना हुए। सायंकालीन सत्संग में ग्रंथ करुणा सागर की कथा के अंतर्गत भक्तों का पावन चरित्र संत प्रेमाराम महाराज ने सुंदर भजनों के द्वारा प्रस्तुत किया। श्री बड़ा रामद्वारा सूरसागर में वरसी महोत्सव के अंतर्गत मेडिकल कैंप का आयोजन 26 दिसंबर से 28 दिसंबर 2025 को होने जा रहा है।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor