Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 10:10 am

Sunday, August 23, 2026, 10:10 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

कैलेंडर विमोचन व पौष बड़ा कार्यक्रम सोमवार को 

राखी पुरोहित. जोधपुर 

नववर्ष 2026 के कैलेंडर का विमोचन जैसलमेर पुष्करणा समाज जोधपुर द्वारा 29 दिसम्बर सोमवार को शाम 4:30 बजे आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर पौष बड़ा कार्यक्रम भी होगा। सचिव सुरेश केवलिया ने बताया कि गौरीशंकर महादेव मंदिर प्रांगण जालोरी गेट जोधपुर में समाज  के अध्यक्ष डीके व्यास की अध्यक्षता में कार्यक्रम होगा। समाज के गणमान्य और आमंत्रित अतिथियों की उपस्थिति में कैलेंडर का विमोचन होगा।

इस अवसर पर कैलेंडर में विज्ञापन सहयोग दाताओं का भी अभिनंदन भी किया जाएगा। उपस्थित गणमान्य लोगों को कैलेंडर वितरण के साथ ही जैसलमेर, फलोदी, बीकानेर, उज्जैन, नोएडा, नई दिल्ली, नागपुर, नोहर, चैन्नई, डीडवाना में रह रहे जैसलमेर पुष्करणा परिवारों के साथ ही भवन निर्माण कोष बूँद बूँद से योजना के अंशदाताओं को भी कैलेंडर भेजे जाँएगे। पौष मास होने की वजह से इस अवसर पर पौष बड़े का कार्यकर्म आयोजन किया जा रहा है, जिसके लिए कार्यालय सचिव अर्चना बिस्सा के नेतृत्व में भारती पुरोहित, संतोष पुरोहित, रजनी थानवी, कविता बिस्सा, सविता हर्ष को प्रसादी व कैलेंडर वितरण की व्यवस्था की जिम्मेदारी सौपी गयी।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor