Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 9:01 am

Thursday, July 9, 2026, 9:01 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

मारवाड़ प्रेस क्लब के चुनाव 28 दिसंबर को, हाईकोर्ट अधिवक्ता हस्तीमल सारस्वत होंगे चुनाव अधिकारी

शिव वर्मा. जोधपुर

मारवाड़ प्रेस क्लब की कार्यकारिणी की एक विधिवत बैठक वर्तमान अध्यक्ष राजीव गौड़ की अध्यक्षता में सर्वसम्मति से संपन्न हुई, जिसमें क्लब के संविधान एवं नियमों के तहत आगामी द्विवार्षिक चुनाव प्रक्रिया को सुचारु, निष्पक्ष एवं पारदर्शी रूप से संपन्न कराने का निर्णय लिया गया। बैठक में सभी सदस्यों ने एकमत से चुनाव कार्यक्रम तय करने पर सहमति व्यक्त की।

मारवाड़ प्रेस क्लब सचिव इम्तियाज अहमद ने बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर राजस्थान उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता हस्तीमल सारस्वत को मारवाड़ प्रेस क्लब के द्विवार्षिक चुनाव के लिए चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया। कार्यकारिणी के सभी सदस्यों ने इस नियुक्ति पर पूर्ण सहमति जताई और चुनाव प्रक्रिया को संविधान के अनुरूप संपन्न कराने का भरोसा व्यक्त किया। क्लब के संविधान के अनुसार कार्यकारिणी में कुल 12 पदों के लिए चुनाव होंगे, जिनमें 7 पदाधिकारी—अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, दो संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष एवं संगठन मंत्री—और 5 कार्यकारिणी सदस्य शामिल हैं। इन सभी पदों पर बहुमत के आधार पर हाथ उठाकर चुनाव किए जाएंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार दिनांक 28 दिसंबर 2025, रविवार को सायं 4:00 बजे संविधान एवं नियमों के अनुरूप चुनाव संपन्न कराए जाएंगे।

मारवाड़ प्रेस क्लब सचिव इम्तियाज अहमद ने बताया कि बैठक में, उपाध्यक्ष सुनील दत्त, कोषाध्यक्ष चंद्रशेखर व्यास, संयुक्त सचिव मनोज गिरी और गिरीश दाधीच के अलावा संगठन मंत्री विक्रम दत, कार्यकारिणी सदस्य ललित परिहार, ललित सिंह, माधव सिंह मेहरू, मनीष दाधीच और जितेंद्र दवे ने भाग लिया। उल्लेखनीय है कि दो दिन पूर्व मारवाड़ प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजीव गौड़ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान सहयोग देने वाले क्लब के सभी पदाधिकारियों, सदस्यों और मीडिया साथियों का तहेदिल से आभार व्यक्त करते हुए संविधान के प्रावधानों के अनुसार नई कार्यकारिणी के चुनाव शीघ्र कराने की अनुशंसा की थी।

राजीव गौड़ ने बताया था कि क्लब के पंजीकरण एवं स्थापना के समय निर्धारित संविधान के अनुसार अप्रैल 2025 में दो वर्षीय कार्यकाल पूरा हो चुका था। इसके बावजूद राष्ट्रीय परिस्थितियों के कारण चुनाव प्रक्रिया समय पर पूरी नहीं हो सकी। अप्रैल 2025 में पहलगाम हमले के बाद भारत–पाकिस्तान के बीच बने हालात और मई माह में ऑपरेशन सिंदूर की शुरुआत के चलते मीडिया जगत के साथी लगातार बड़ी और संवेदनशील खबरों में व्यस्त रहे, जिससे कार्यकारिणी और फुल बॉडी की बैठकें समय पर आयोजित नहीं हो पाईं। उन्होंने कहा था कि अब और विलंब उचित नहीं है, इसलिए 28 दिसंबर 2025 को चुनाव अधिकारी नियुक्त कर संविधान के तहत चुनाव कराए जाने चाहिए। अपने संदेश में उन्होंने सचिव सहित सभी पदाधिकारियों के सहयोग के लिए विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि उनके कार्यकाल में पत्रकार हितों से जुड़े नवाचारों को आगे बढ़ाने में सभी का योगदान सराहनीय रहा है। साथ ही, उन्होंने मारवाड़ प्रेस क्लब के सभी सम्मानित सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए संगठन की मजबूती और पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए भविष्य में भी सहयोग जारी रखने की बात कही।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor