Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 10:26 am

Sunday, October 18, 2026, 10:26 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

परमहंस सेवगराम महाराज बरसी जागरण आज

शिव वर्मा. जोधपुर 

श्री रामचरितमानस नवाहृपारायण पाठ में सुन्दरकाण्ड पाठ व परमहंस सेवगराम महाराज का वरसी जागरण शनिवार को सूरसागर स्थित श्री बड़ा रामद्वारा में होगा। वरसी महोत्सव के अंतर्गत खेड़ापा आचार्य पुरुषोत्तम दास महाराज व महंत परमहंस डॉ. रामप्रसाद महाराज के पावन सान्निध्य में श्री रामचरितमानस नवाहृपारायण पाठ में मुख्य वाचक वृंदावन के संत लक्ष्मणदास महाराज के मुखारविंद से किया जा रहा है। जिसमें श्री राम व भरत मिलाप का पावन प्रसंग संगीतमय चौपाइयों के द्वारा गायन किया गया। साथ ही वरसी महोत्सव के अंतर्गत मेडिकल शिविर में भारत सेवा संस्थान जोधपुर व अहमदाबाद के डॉक्टर भागीरथ सोलंकी तथा डऊकिया हास्पीटल के डॉक्टर के.आर. डऊकिया, डॉक्टर अनिल राठी के संयुक्त तत्वावधान में 156 मरीजों कि जांच कि गई। 28 दिसंबर तक शिविर का आयोजन होगा। परमहंस सेवगराम महाराज के वरसी जागरण में संत सुखराम दास व संत धर्माराम महाराज की जुगल जोड़ी के द्वारा संत वाणी के सुन्दर भजनों कि प्रस्तुति होगी।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor