Explore

Search

Saturday, August 29, 2026, 4:43 pm

Saturday, August 29, 2026, 4:43 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

अखिल भारतीय मंत्री माहेश्वरी समाज के दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन में किया वरिष्ठजनों, अतिथियों व कार्यकर्ताओं का सम्मान

पंकज जांगिड़. जोधपुर

समस्त मंत्री माहेश्वरी परिवार समिति के बैनर तले ओसियां मे अंतर्राष्ट्रीय अतिथि भवन में आयोजित अखिल भारतीय मंत्री माहेश्वरी समाज के दो दिवसीय राष्ट्रीय स्तरीय सम्मेलन आनंद और उमंग के साथ संपन्न हुआ।

अध्यक्ष सुरेश मंत्री ने बताया कि इस दौरान करीब 650 मंत्री माहेश्वरी बंधुओं ने अपनी कुलदेवी सच्चियाय माता मन्दिर के दर्शन किए। मंत्री भाईयों ने अपने थीम सफेद कुर्ता-पायजामा व महिलाओं ने लाल चुन्दड़ी पहनकर कार्यक्रम में चार चांद लगाए। भजन गायक द्वारकादास मंत्री ने अपने भजन प्रस्तुत किये। जिनका ओसिया माहेश्वरी समाज की ओर से फुल माला से स्वागत किया गया ।

सचिव बजरंगलाल मंत्री व चन्द्रशेखर ने जोधपुर माहेश्वरी समाज के उपमंत्री राधेश्याम डागा भगवान, आनन्द, अजय राठी व अतिथियों का स्वागत किया। उसके बाद मंत्री परिवार के 45 भामाशाहों ने सहयोगी राशि प्रदान की। भारत के गुजरात, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, बिहार, बंगाल, तामिलनाडु, कर्नाटक आदि राज्यो से पधारे सभी भाईयों का शाॅल, माला व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर अध्यक्ष सुरेश, सचिव बजरंगलाल, भागीरथ मंत्री द्वारा स्वागत किया गया।

मंत्री परिवार के सत्तर साल से अधिक पिता व माता तुल्य वरिष्ठजनों को शाॅल व श्रीफल प्रदान कर सम्मान करते हुए उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। कल्याण मंत्री, महेन्द्र मंत्री, मुकुट, नन्दकिशोर, अशोक, महेन्द्र, दीनदयाल, तरुण, सुरत, प़तीक, दिव्यांशु, तेजराज मंत्री आदि कार्यकर्ताओ का धन्यवाद तथा सचिव बजरंगलाल मंत्री ने सभी का आभार प्रकट किया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor