Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 4:09 am

Thursday, July 9, 2026, 4:09 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का 141वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मनाया जाएगा

शिव वर्मा. जोधपुर 

हर साल की भांति इस साल भी आखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का 141वा स्थापना दिवस हर्षौल्लास के साथ मनाया जाएगा
ये दिन केवल औपचारिक उत्सव का नहीं बल्कि हमारे संघर्ष, संकल्प और इतिहास को याद करने का महत्वपूर्ण अवसर है।
साथ ही अरावली बचाओ जन जागरण अभियान को लेकर चर्चा की जाएगी । कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ओमकार वर्मा ने बताया कि 28 दिसंबर 2025 रविवार को कांग्रेस कार्यालय जोधपुर में प्रातः 10:30 – बजे झण्डा रोहण और प्रातः 11- बजे संगोष्ठी आयोजित की जाएगी। संगोष्ठी का विषय : कांग्रेस स्थापना दिवस एवं अरावली बचाओ जन जागरण अभियान रहेगा। वर्मा ने सभी वरिष्ठ कांग्रेसी, जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान पदाधिकारी, सासंद प्रत्याशी, विधायक प्रत्याशी, पूर्व विधायक, निवर्तमान महापौर, निवर्तमान पार्षद, पार्षद प्रत्याशी, पूर्व पार्षद, ब्लॉक अध्यक्ष और कार्यकारिणी, मंडल अध्यक्ष और कार्यकारिणी, अग्रिम संगठन के अध्यक्ष और कार्यकारिणी, प्रकोष्ठ और विभाग के अध्यक्ष और कार्यकारिणी, बूथ अध्यक्ष व सभी सम्मानित काँग्रेसजन काे आमंत्रित किया है। कार्यक्रम की तैयारी में संयोजक सुरेश व्यास, कुश गहलोत और राजेश रामदेव लगे हुए है।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor