Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 5:26 am

Sunday, August 23, 2026, 5:26 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

राज्य स्तरीय दृष्टिबाधित खेल एवं संगीत प्रतियोगिता के लिए दल सोजत सिटी पाली के लिए रवाना

राखी पुरोहित. जोधपुर 

राज्य स्तरीय दृष्टिबाधित खेल एवं संगीत प्रतियोगिता सोजत सिटी (पाली) के लिए जोधपुर से 40 सदस्य दल हुआ रवाना। नेत्रहीन विकास संस्थान एवं प्रज्ञा चक्षु हॉस्टल जोधपुर से सक्षम द्वारा आयोजित दो दिवसीय 27 व  28 दिसंबर 2025 प्रतियोगिता के लिए कबड्डी, रस्साकसी, दौड़, शतरंज, संगीत प्रतियोगिता होगी।

जोधपुर टीम प्रभारी मैनेजर पूना राम विश्नोई ने बताया कि शीतकालीन अवकाश के चलते ऐसे कार्यक्रम हर साल अलग अलग जिलों में आयोजित होते हैं। दिव्यांग के हर वर्ग से सैकड़ों युवा भाग लेंगे। साथ ही साथ रक्तदान का आयोजन भी किया जाएगा। खेल प्रतिभा के माध्यम से दिव्यांग बच्चे अपना भाग्य आजमाएंगे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor