पंकज जांगिड़. जोधपुर
पौष मास के उपलक्ष्य में आज रातानाडा, शिव रोड स्थित श्री सिद्ध नागेश्वर महादेव मन्दिर में क्षेत्रवासियों और मंदिर महिला मंडल की ओर से संत समागम के साथ पोष बड़ा महोत्सव का आयोजन हुआ।
मंदिर पुजारी ललिता जोशी ने बताया कि इस अवसर पर मंदिर को आकर्षक फूलमंडली से सजाया गया व देव प्रतिमाओं का मनोरम श्रृंगार किया गया। इस दौरान महिला मंडल द्वारा संकीर्तन का आयोजन हुआ जिसमें भोग व अन्य भजनों पर भक्तजन झूमते हुए भक्ति में सराबोर नजर आए। भगवान को पौष बड़ा का भोग लगाने के बाद आरती के पश्चात सभी को पौष बड़ा का प्रसाद वितरित किया गया।




