Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 4:09 am

Thursday, July 9, 2026, 4:09 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

जीतो लडीज विंग के सशक्त मंच पर डॉ. स्मिता शाह के मार्गदर्शन में बॉस लेडी मिलन एवं संवाद आयोजित

राखी पुरोहित. जोधपुर 

जीतो लेडीज़ विंग के सशक्त मंच पर डॉ. स्मिता शाह के मार्गदर्शन में बॉस लेडी मिलन एवं संवाद का भव्य आयोजन किया गया। महिला उद्यमियों के सशक्तीकरण के उद्देश्य से बॉस लेडी मिलन एवं संवाद कार्यक्रम का सफल एवं प्रेरणादायक आयोजन किया गया। यह आयोजन महिला नेतृत्व, उद्यमशीलता एवं आपसी संवाद को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक सराहनीय पहल सिद्ध हुआ।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. स्मिता शाह सदस्य राष्ट्रीय व्यापार एवं वाणिज्य मंत्रालय, भारत सरकार रहीं। अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में डॉ. स्मिता शाह ने महिला उद्यमियों को आत्मनिर्भरता, नवाचार एवं नेतृत्व क्षमता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अपने उद्यमशील जीवन के अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सक्रिय भागीदारी देश की आर्थिक प्रगति को सशक्त आधार प्रदान कर रही है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला उद्यमियों ने भाग लिया और अपने व्यवसायों से जुड़ी चुनौतियों, अवसरों एवं अपेक्षाओं को साझा किया। डॉ. स्मिता शाह ने प्रतिभागी महिलाओं की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए उन्हें अपने उद्यम को नई ऊँचाइयों तक ले जाने के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। इस अवसर पर कार्यक्रम का समन्वय आशा भंडारी, रुचि सिंहवी एवं सुषमा सेठिया द्वारा किया गया। यह आयोजन महिला उद्यमियों के लिए संवाद, मार्गदर्शन एवं सशक्तीकरण का प्रभावशाली मंच सिद्ध हुआ।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor