Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 3:46 am

Thursday, July 9, 2026, 3:46 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

रामचरितमानस नवाह्नपारायण पाठ : श्रीराम राज्याभिषेक महोत्सव का भाव पूर्ण वर्णन

शिव वर्मा. जोधपुर 

बड़ा रामद्वारा सूरसागर में रामराज्याभिषेक उत्सव के साथ श्री रामचरितमानस नवाहृपारायण पाठ की पुर्णाराति हुई । मंगलवार को गोपीचंद कथा शुरू होगी। महंत परमहंस डॉ. रामप्रसाद महाराज के पावन सान्निध्य में श्री रामचरितमानस नवाहृपारायण पाठ चल रहा था। नवाहृपारायण पाठ के मुख्य वाचक वृंदावन के संत लक्ष्मणदास महाराज ने नवम दिन श्रीराम राज्याभिषेक महोत्सव का भाव पुर्ण प्रसंग सुनाया। रामप्रसाद महाराज ने कहा कि भगवान की जब विशेष कृपा होती है। तब ऐसा अवसर हम सब को मिलता है। श्री रामचरित मानस ग्रंथ हमें अपना जीवन कैसे जीना चाहिये। यह सिखाती है। सायंकालीन में सत्संग में एक ही मंच पर संत व सैनिक तथा शस्त्र और शास्त्र पावन दृश्य देखने को मिला। राजेंद्रसिंह सोलंकी, पंडित ओमप्रकाश,जुगल किशोर झंवर, अरुणा माथुर, प्रभा माथुर आदि उपस्थित थे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor