Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 3:46 am

Thursday, July 9, 2026, 3:46 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

“आरोहणम् – शिक्षा के माध्यम से विकास की आध्यात्मिक यात्रा” विषय पर देशभर के प्रमुख शिक्षाविदों ने किया मंथन​

राजमाता कृष्ण कुमारी गर्ल्स पब्लिक स्कूल, जोधपुर में तीन दिवसीय 86 वाँ आईपीएससी प्राचार्य सम्मेलन सम्पन्न

शिक्षा की बदलती दिशा ,नवाचारी पाठ्यचर्चा, प्रौद्योगिकी के संतुलित उपयोग व सहयोगात्मक शैक्षणिक पहलो पर हुई विशेष चर्चा हुई

शिव वर्मा. दिलीप कुमार पुरोहित. जोधपुर

राजमाता कृष्णा कुमारी गर्ल्स पब्लिक स्कूल जोधपुर में आयोजित तीन दिवसीय 86 वां इंडियन पब्लिक स्कूल्स कॉन्फ्रेंस (आईपीएससी ) प्राचार्यों का सम्मेलन सोमवार को संपन्न हुआ । विभिन्न प्रदेशों के शिक्षाविदों ने शिक्षा के क्षेत्र में गहन चर्चा की।  सोमवार को सम्मेलन के तीसरे दिन देश के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों से लगभग 40 प्राचार्यों सहित 80 से अधिक शिक्षाविद् सम्मेलन में शामिल हुए। उन्होंने शिक्षा की बदलती दिशा, नवाचारी पाठ्यचर्या, प्रौद्योगिकी के संतुलित उपयोग और सहयोगात्मक शैक्षणिक पहलों पर केंद्रित चर्चाओं द्वारा इस सम्मेलन को ज्ञान-विनिमय और नीति-निर्माण के लिए एक सशक्त मंच प्रदान किया।​

सम्मेलन में इन विद्यालयों के प्राचार्य की रही भागीदारी

प्राचार्या श्रीमती नीरा सिंह ने बताया कि तीन दिवसीय आईपीएससी सम्मेलन में आर्मी पब्लिक स्कूल, दगशाई (हिमाचल प्रदेश),
भारतीय विद्या भवन वी. एम. पब्लिक स्कूल, वडोदरा (गुजरात),बिरला बालिका विद्यापीठ, पिलानी (राजस्थान), बिरला पब्लिक स्कूल (विद्या निकेतन), पिलानी (राजस्थान), बिरला विद्या मंदिर, नैनीताल (उत्तराखंड),बी. के. बिरला सेंटर फॉर एजुकेशन, पुणे (महाराष्ट्र),
डेली कॉलेज, इंदौर (मध्य प्रदेश),डोनियो पोलो विद्या भवन, ईटानगर (अरुणाचल प्रदेश), जेनेसिस ग्लोबल स्कूल, नोएडा (उत्तर प्रदेश),एल. के. सिंघानिया एजुकेशन सेंटर, गोटन (राजस्थान),महारानी गायत्री देवी गर्ल्स’ स्कूल, जयपुर (राजस्थान),मेयो कॉलेज, अजमेर (राजस्थान),माइल्स ब्रॉन्सन रेसिडेंशियल स्कूल, गुवाहाटी (असम), मॉडर्न स्कूल, बाराखंभा रोड (नई दिल्ली),पाइनग्रोव स्कूल, धरमपुर (हिमाचल प्रदेश),राजकुमार कॉलेज, रायपुर (छत्तीसगढ़), राजमाता कृष्ण कुमारी गर्ल्स’ पब्लिक स्कूल, जोधपुर (राजस्थान),राष्ट्रीय भारतीय मिलिट्री कॉलेज, देहरादून (उत्तराखंड), सेलाक्वि इंटरनेशनल स्कूल, देहरादून (उत्तराखंड),
सिंधिया कन्या विद्यालय, ग्वालियर (मध्य प्रदेश),श्री दशमेश अकादमी, आनंदपुर साहिब (पंजाब),ताशी नमग्याल अकादमी, गंगटोक (सिक्किम), द दून स्कूल, देहरादून (उत्तराखंड ),द हैदराबाद पब्लिक स्कूल, बेगमपेट, हैदराबाद (तेलंगाना), द हैदराबाद पब्लिक स्कूल, रमंतापुर, हैदराबाद (तेलंगाना), द लॉरेंस स्कूल, लवडेल, ऊटी, नीलगिरि (तमिलनाडु), द लॉरेंस स्कूल,सनावर, सोलन (हिमाचल प्रदेश),द मान स्कूल, दिल्ली,द पेस्टल वीड स्कूल, देहरादून (उत्तराखंड),द पंजाब पब्लिक स्कूल, नाभा (पंजाब),द राजकुमार कॉलेज, राजकोट (गुजरात),द सागर स्कूल, तिजारा (राजस्थान),द संस्कार वैली स्कूल, भोपाल (मध्य प्रदेश),द सिंधिया स्कूल, ग्वालियर फोर्ट (मध्य प्रदेश),वल्लभ आश्रम एमजीएम अमीन एवं वी. एन. सवानी स्कूल, पारडी (गुजरात),वेल्हम बॉयज़’ स्कूल, देहरादून (उत्तराखंड),वेल्हम गर्ल्स’ स्कूल, देहरादून (उत्तराखंड),यादवेंद्र पब्लिक स्कूल, मोहाली (पंजाब),यादवेंद्र पब्लिक स्कूल, पटियाला (पंजाब)के प्राचार्य में शिक्षाविदों व भागीदारी निभाई । प्राचार्य नीरा सिंह ने बताया कि सोमवार को वेलकम आईटीसी होटल में आयोजित आईपीएससी की वार्षिक आमसभा में सदस्य संस्थानों के प्रतिनिधियों ने सहयोगात्मक कार्यक्रमों, प्रौद्योगिकी के विवेकपूर्ण उपयोग, मूल्य-आधारित शिक्षा, अंतर-विद्यालयी सहभागिता और भविष्य की रणनीतिक प्राथमिकताओं पर विचार-विमर्श किया। इस सत्र में विशेष तौर पर इस बात पर जोर दिया गया कि विद्यालय विद्यार्थियों को केवल परीक्षा उतीर्ण कराने के बजाय जीवन-सिद्ध कौशल, नैतिकता और सामाजिक उत्तरदायित्व स से युक्तनागरिक के रूप में तैयार करें ।उन्होंने बताया कि राजमाता कृष्णा कुमारी गर्ल्स पब्लिक स्कूल के इतिहास में यह सम्मेलन मील का पत्थर साबित हुआ है । देश के प्रमुख शिक्षाविदों का एक मंच पर आकर विद्यालय के शैक्षणिक मिशन को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान की ।

विद्यालय की डीन एक्सचेंज प्रोग्राम श्रीमती सपना गुप्ता ने अपने उद्बोधन में कहा कि इन तीन दिनों ने यह अहसास और मजबूत किया कि भौगोलिक और सांस्कृतिक विविधताओं के बावजूद सभी शिक्षण संस्थानों का मूल उद्देश्य हर बच्चे की संभावनाओं का पोषण करना और शिक्षा को राष्ट्र निर्माण की धुरी बनाना है।​ सम्मेलन की थीम “आरोहणम् – शिक्षा के माध्यम से विकास की आध्यात्मिक यात्रा” तीनों दिनों के प्रत्येक सत्र, संवाद, सांस्कृतिक कार्यक्रम और परस्पर सौहार्द में प्रतिध्वनित होती रही। प्राचार्य अपने-अपने विद्यालयों की ओर लौटते समय इस संकल्प के साथ विदा हुए कि वे अपने छात्रों को इसी “आरोहण पथ” पर अग्रसर करते हुए उन्हें न केवल सफल, बल्कि संवेदनशील, जिम्मेदार और आध्यात्मिक रूप से जागरूक नागरिक के रूप में गढ़ने का निरंतर प्रयास करेंगे।

रमेश चंद्र जोशी आईपीएससी के नए अध्यक्ष बने

सम्मेलन के अंतिम दिन आईपीसी के नए अध्यक्ष का चुनाव हुआ । एल के सिंघानिया स्कूल गोटन के प्राचार्य रमेश चंद्र जोशी को सर्वसम्मति से आईपीएससी का नया अध्यक्ष बनाया गया । इस अवसर पर सभी ने उन्हें बधाई विश्व शुभकामनाएं दी ।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor