Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 6:41 am

Sunday, August 23, 2026, 6:41 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

जैसलमेर पुष्करणा समाज के कैलेंडर का विमोचन हुआ

राखी पुरोहित. जोधपुर 

जैसलमेर पुष्करणा समाज जोधपुर के नववर्ष के कैलेंडर 2026 का सोमवार को गौरी शंकर महादेव मन्दिर जालोरी गेट परिसर में विमोचन किया गया । बारह रंगीन पृष्टीय कैलेंडर का विमोचन समाज अध्यक्ष डीके व्यास की अध्यक्षता में हुआ। जिसमें न्याति चौधरी दिनेश श्रीपत व महिला प्रकोष्ट की अध्यक्षा प्रो गीता पुरोहित मंचासीन थीं। जिन्होने कार्यक्रम के आगाज अराध्येय प्रभु लक्ष्मीनाथ जी के सन्मुख दीप प्रज्वलित कर किया

विमोचन समारोह के दौरान पौष माह चलते पौष बडा का आनन्द समाज के गण मान्य बाल बच्चो सहित आनन्द लिया । समारोह में विज्ञापन दाताओ का माल्याहार से अभिनन्दन किया तो वही कार्यलय सचिव अर्चना बिस्सा महिला कार्यकर्ता भारती पुरोहित, रजनी थानवी, सविता हर्ष, कविता बिस्सा व संन्तोष पुरोहित एवं पुष्करणा इतिहास पर पुस्तक का लेखन करने वाले जुगल किशोर गज्जा व कमलेश श्रीपत का सम्मान किया गया । समारेाह में कार्यकारिणी सदस्य सुरेन्द्र थानवी, चन्द्रशेखर व्यास, रामकुमार आचार्य, सत्यदेव व्यास, नरेन्द्र बट्टू, भरत व्यास के साथ साथ समाज के गणमान्य लोग उपस्थित थे। 

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor