Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 2:01 am

Thursday, July 9, 2026, 2:01 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

राज्य स्तरीय दृष्टिबाधित खेलकूद एवं संगीत प्रतियोगिता में सबसे ज्यादा पुरस्कार नेत्रहीन विकास संस्थान जोधपुर के बच्चों ने जीते

राखी पुरोहित. जोधपुर 

सक्षम द्वारा आयोजित सोजत सिटी में राज्य स्तरीय दृष्टिबाधित खेलकूद एवं संगीत प्रतियोगिता में सबसे ज्यादा पुरस्कार नेत्रहीन विकास संस्थान जोधपुर के बच्चों ने जीते। जोधपुर टीम प्रभारी एवं मैनेजर पुनाराम बिश्नोई ने बताया कि राज्य स्तरीय दृष्टिबाधित दिव्यांग खेलकूद एवं संगीत प्रतियोगिता में सोजत सिटी पाली में आयोजित दो दिवसीय 27, 28 दिसंबर 2025 को कबड्डी, रस्साकसी, 50 मीटर दौड़, संगीत प्रतियोगिता, पंजा लड़ाना, कैप रेस प्रतियोगिता में सबसे ज्यादा पुरस्कार नेत्रहीन विकास संस्थान जोधपुर के नेत्रहीन दिव्यांग बच्चों ने हासिल किए।

पूरे राजस्थान भर के लगभग 15 जिलों से 250 दिव्यांग बच्चों ने भाग लिया। इन प्रतियोगिता के साथ-साथ में रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया गया, जिसमें नेत्रहीन एवं शारीरिक दिव्यांग बच्चों ने भी रक्तदान किया। नेत्रहीन दिव्यांगों को एक मंच प्रदान करना पूरे राजस्थान भर में सोजत सिटी ने पहली बार राज्य स्तरीय खेल करवाकर नया नाम रोशन किया है।

पुरस्कार जीतने वाले बच्चों को प्रशस्ति पत्र ,दुपट्टा , मोमेंटो, पानी की बोतल,टिफिन एवं कंबल प्रदान किए गए। पुरस्कार पाकर बच्चों के चेहरे खिल गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सक्षम के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर श्री गुप्त ने बच्चों को आगे बढ़ने के लिए एवं राष्ट्रभक्ति के बारे में बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसडीएम जांगिड़ ने की, उपखंड मजिस्ट्रेट अधिकारी ने बताया कि बच्चों की दिव्यांगता नहीं इनके हौसले को सलाम करता हूं प्रणाम करता हूं। दिव्यांग संबंधित कोई भी काम हो कभी भी कार्यालय समय में आकर के अपना काम करवाए यह विश्वास दिलाया। सक्षम ने जिस तरह से कार्य किया है उसका परिचय नरेश मेवाडा ने दिलाया। पाली जिले के सभी तहसीलों के दिव्यांग इस कार्यक्रम में भाग लेने हेतु पधारे। दो दिवसीय कार्यक्रम में पाली , जोधपुर, उदयपुर,जालौर, चित्तौड़गढ़, टोंक, करौली,नागौर, बाड़मेर, सिरोही, जयपुर, बालोतरा सहित मुख्य रूप से लगभग सभी जिलों से बच्चे पधारे। सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना अध्यक्ष जोशी ने शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम संयोजक की भूमिका पंकज सैन ने निभाई। नेत्रहीन बच्चों की जो मांग है वह है कि हमारा हक हम मांगेंगे हम इसी अधिकार से जीना चाहते हैं। शारीरिक दिव्यांग बच्चों ने भी यह संकल्प लिया कि हमें अपने आप को किसी से काम नहीं समझना है और हर चुनौती का सामना करते हुए जीवन में आगे बढ़ना है। दिव्यंग सेवा संस्थान पाली के बच्चों ने भी भाग लिया। बाला राम देवासी ने विशेष रूप से संबोधित किया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor