Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 6:36 am

Sunday, August 23, 2026, 6:36 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

पश्चिमी राजस्थान उद्योग हस्तशिल्प उत्सव 2026 :  फायरलेस कुकिंग प्रतियोगिया में महिलाओं ने पाक कला का किया प्रदर्शन, पारुल जिंदल ने जीता बेस्ट कुक का अवार्ड

भगवान पंवार. जोधपुर 

पश्चिमी राजस्थान उद्योग हस्तशिल्प उत्सव में प्रतिदिन आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं की कड़ी में फायरलैस कुकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में महिलाओं और युवतियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और निपुण पाक कला का प्रदर्शन करते हुए कई स्वादिष्ट व्यंजन बनाए।

उत्सव सह संयोजक मीनू दूगड़ ने बताया कि बरखा गिदवानी, मनीषा वर्मा, शिल्पा नेगी अतिथि के रूप में मौजूद रहे। वहीं कार्यक्रम में निशा जैन और पुष्पेंद्र निर्णायक की भूमिका में रहे। उत्सव समन्वयक मोना हरवानी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में लगभग 20 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिन्होंने गुड़ के लड्डू, ब्रेड पनीर के दही बड़े , वेज चीज केक, ब्रेड डिलाइट, केसर बर्फी, कोकोनट चॉकलेट स्टफड लड्डू, साबूदाने की फ्रूट क्रीम सहित अलग-अलग प्रकार की डिश बनाई। कार्यक्रम में लघु उद्योग भारती प्रांत संयुक्त महासचिव बिंदु जैन, सह संयोजक कंचन लोहिया , सह समन्वयक नलिनी बंसल, शिल्पा अग्रवाल, सह सचिव निधि सिंह कार्यकारिणी सदस्य मीनाक्षी हर्ष, रीनू जैन, स्वाति शर्मा, ज्योति प्रजापति, चंदा मित्तल, रिचा डागा, रुचि अग्रवाल मौजूद रहे।कार्यक्रम का संचालन एंकर आशीष पुरोहित ने किया।

यह रहे प्रतियोगिता के परिणाम

प्रतियोगिता समन्वयक वीणा सखरानी ने बताया कि फायरलेस कुकिंग प्रतियोगिता में पारुल जिंदल प्रथम, गर्व अग्रवाल द्वितीय, आशा सावलानी तृतीय स्थान पर रहे वहीं हेमलता हेमराजानी और डॉ. पूजा बारवानी सांत्वना पुरस्कार दिया गया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor