Explore

Search

Thursday, February 19, 2026, 11:46 am

Thursday, February 19, 2026, 11:46 am

LATEST NEWS
Lifestyle

जालोरी गेट चौपासनी रोड व्यापारी समिति के पुनः अध्यक्ष बने सुरेन्द्र कुमार व्यास

राखी पुरोहित. जोधपुर 

जालोरी गेट स्थित व्यास हवेली के बैंक्विट हॉल में जालोरी गेट चौपासनी रोड व्यापारी समिति की बैठक में अध्यक्ष पद के चुनाव में सर्व सम्मति से सुरेन्द्र कुमार व्यास को पुनः निर्विरोध अध्यक्ष पद पर चुना गया। चुनाव अधिकारी सोहन मूथा ने बताया कि जालोरी गेट चौपासनी रोड व्यापारी समिति की कार्यकारिणी के तीन वर्ष का कार्यकाल सफलता पूर्वक पूर्ण होने पर एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें सभी व्यापारी बंधुओं ने सरल व्यक्तित्व के धनी, मिलनसार, मृदुभाषी सुरेन्द्र कुमार व्यास को आगामी तीन वर्ष के लिए जालोरी गेट चौपासनी रोड व्यापारी समिति के पुनः निर्विरोध अध्यक्ष पद पर सुशोभित किया।

पुनः निर्विरोध अध्यक्ष बनने पर उपस्थित सभी व्यापारी बंधुओ ने सुरेन्द्र कुमार व्यास को माल्यार्पण कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रदान की। महेश मंत्री ने बताया कि इस शुभ अवसर पर सुरेन्द्र कुमार व्यास, महेश मंत्री, राजकुमार सोनी, सोहन मुथा, राजेन्द्र व्यास, अजित सिंह देवड़ा, कैलाश राठी, किशन मेड़तिया, उत्तम प्रकाश अरोड़ा, श्यामसुंदर सोलंकी, मनोज जैन, ओमप्रकाश खंडेलवाल, विक्रान्त दवे, मनीष अग्रवाल, गोविंद मालवीय, जाबिर काठावत, लोकेश धारीवाल, विष्णु पंवार, महेन्द, जितेन्द्र भंडारी, महेन्द्र शर्मा, पाबूलाल, रिजवान अंसारी, अभिषेक अरोड़ा, आशीष सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित हुए।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor