Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 10:07 am

Sunday, August 23, 2026, 10:07 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

जोधपुर में माहेश्वरी महाकुंभ का भव्य आगाज़ 9 से, 10 जनवरी को निकलेगी भगवान महेश की शोभायात्रा

राखी पुरोहित. जोधपुर 

अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय माहेश्वरी महाधिवेशन एवं ग्लोबल एक्सपो का शुभारंभ 9 जनवरी से होने जा रहा है। इस महाकुंभ के तहत 10 जनवरी को भगवान महेश की भव्य शोभायात्रा एवं संदेश यात्रा निकाली जाएगी, जो समाज में सांस्कृतिक एकता, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्रभक्ति का संदेश देगी।
समाजसेवी सौरभ राठी ने बताया कि 10 जनवरी को प्रातः शोभायात्रा विश्वविद्यालय के केंद्रीय कार्यालय के बाहर स्थित शहीद स्मारक से प्रारंभ होगी। यहां अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के पश्चात शोभायात्रा विभिन्न मार्गों से होती हुई पॉलिटेक्निक ग्राउंड पहुंचेगी, जहां इसका भव्य समापन होगा।
इस शोभायात्रा में छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध बैंड, माहेश्वरी समाज के युवाओं की आकर्षक बैंड प्रस्तुतियां, मेहरानगढ़, RAC बैंड सहित कनाना की गैर, कच्छी घोड़ी नृत्य और लोक कलाकारों की रंगारंग प्रस्तुतियां शामिल होंगी। पारंपरिक वेशभूषा, सुसज्जित रथ और सांस्कृतिक झांकियां शोभायात्रा की शोभा बढ़ाएंगी।
सौरभ राठी ने बताया कि संदेश यात्रा के माध्यम से “जय-जय महेश—जय भारत देश”, “स्वच्छ समाज—स्वस्थ भारत”, “ “हमारा समाज—संस्कारित समाज”  “सेवा त्याग सदाचार”, “साथ चलेंगे तभी बढ़ेंगे” तथा “पर्यावरण की रक्षा—देश की सुरक्षा” जैसे महत्वपूर्ण संदेश समाज तक पहुंचाए जाएंगे।
राठी ने बताया कि नारे, स्लोगन और तख्तियों के माध्यम से सामाजिक विकास, कुरीतियों के उन्मूलन, पर्यावरण संरक्षण और देशभक्ति की भावना को सशक्त रूप से प्रस्तुत किया जाएगा। माहेश्वरी महाकुंभ के इस आयोजन को लेकर समाजजन में विशेष उत्साह है और देश-विदेश से बड़ी संख्या में प्रतिनिधियों के जोधपुर पहुंचने की संभावना है।
माहेश्वरी महाकुंभ न केवल सामाजिक समरसता का प्रतीक बनेगा, बल्कि भारतीय संस्कृति, परंपरा और राष्ट्रहित के मूल्यों को भी सशक्त रूप से प्रस्तुत करेगा।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor