Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 6:40 am

Thursday, July 9, 2026, 6:40 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

श्रीमाली ब्राह्मण समाज द्वारा श्रीमद् भागवत कथा 5 जनवरी से

4 जनवरी को महामंदिर शिवबाड़ी से रवाना होगी शोभा यात्रा

राखी पुरोहित. जोधपुर

श्रीमाली ब्राह्मण समाज द्वारा 5 जनवरी 2026 से शिवबाड़ी महामंदिर जोधपुर में श्रीमद् भागवत कथा आयोजित होगी। कथा का शुभारंभ 4 जनवरी को भव्य शोभा यात्रा के साथ होगा।

विक्रान्त दवे ने बताया कि श्रीमाली ब्राह्मण समाज द्वारा आयोजित संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का वाचन कथा व्यास प्राणवल्लभ महाराज (श्रीमाली ब्राह्मण) के मुखारविंद से 5 जनवरी से 11 जनवरी 2026 तक शिवबाड़ी महामंदिर में होगा। वहीं कथा का समय दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक होगा। दवे ने बताया कि श्रीमाली ब्राह्मण समाज द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में श्रीमाली ब्राह्मण समाज के 14 गौत्र की कुलदेवियां व कुलदेवता के दर्शन होंगे। वहीं 5 जनवरी 2026 को आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में समस्त गोत्रिय बंधु द्वारा अपने पूर्वजों की गति मुक्ति के लिए संकल्प भी छोड़ा जाएगा।

कैलाश श्रीमाली अध्यक्ष महामंदिर शिवबाड़ी ने बताया कि श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ 4 जनवरी को शोभा यात्रा से होगा।
शोभा यात्रा बैंड बाजा, ढोल नगाड़ा, बग्गी के साथ मुख्य यजमान श्रीमती प्रिया पुखराज दवे श्रीमद् भागवत कथा की पोथी के साथ कथा के समस्त यजमान व भामाशाह, मातृ शक्ति कलश लिए हुए साथ में श्रीमाली ब्राह्मण समाज महानगर जोधपुर के साथ समस्त इकाई जिसमें महामंदिर, फतेहसागर, सरदारपुरा, नंदनवन प्रखंड हाउसिंग बोर्ड, बासनी, श्री रिक्तेश्वर भैरूनाथ पर्यावरण एवं विकास ट्रस्ट व श्रीमाली ब्राह्मण समाज के गणमान्य बंधु, महिला मण्डल, युवा मण्डल महामंदिर शिवबाड़ी से रवाना होकर झालरा मार्ग से बाजार के रास्ते से गोपाल जी मंदिर पहुंचेगी। वहां से मुख्य बाजार से होते हुए ब्रह्मपुरी शिवबाड़ी पहुंचेगी, जहां पर भव्य स्वागत किया जाएगा। श्रीमाली ने बताया कि शोभा यात्रा का मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वागत भी होगा। साथ ही बताया कि अखिल भारतवर्षीय श्रीमाली ब्राह्मण समाज संस्था पुष्कर, श्रीमाली ब्राह्मण समाज विकास संस्थान हरिद्वार, अखिल भारतीय श्री गुरु फूलनारायण आश्रम न्यास सोजत सिटी, श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज शिक्षा एवं चिकित्सा संस्था पुष्कर (आरोग्य भवन जोधपुर), श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज महानगर जोधपुर के साथ श्रीमाली ब्राह्मण समाज महामंदिर, फतेहसागर, सरदारपुरा, नंदन वन प्रखंड, हाऊसिंग बोर्ड, बासनी व श्री रिक्तेश्वर भैरूनाथ पर्यावरण एवं विकास ट्रस्ट के साथ समस्त श्रीमाली ब्राह्मण समाज बंधु के तन मन धन के सहयोग से कथा का भव्य आयोजन होगा।

श्रीमद् भागवत कथा के मुख्य यजमान पुखराज दवे – श्रीमती प्रिया दवे दीन हवेली महामंदिर, वीडियो फोटो ग्राफी भामाशाह रमेश व्यास – भारती व्यास अशोक नगर महामंदिर, मूल पाठ यजमान डॉ. राकेश जोशी उनाव (यू.पी.), कृष्ण जन्मोत्सव यजमान श्रीमती नित्या – प्रदीप ओझा हजारी चबूतरा ब्रह्मपुरी, रूक्मिणी विवाह यजमान श्रीमती चक्षु – सुरेश श्रीमाली हाईकोर्ट कॉलोनी, यज्ञ सामग्री यजमान श्रीमती बीना – सत्यनारायण दवे लक्ष्मी नगर, पूजन एवं प्रसाद यजमान श्रीमती लीला – परम श्रद्धेय सेवाभावी सत्यनारायण बोहरा रातानाड़ा, पुष्प व फूलमाला यजमान उमाशंकर श्रीमाली – श्रीमती शारदा श्रीमाली अध्यक्ष महिला मण्डल फतेहसागर, शोभा यात्रा भामाशाह श्रीमती रश्मि – रवि श्रीमाली गुलजार नगर एवं श्रीमती नयना – पं. चंद्रशेखर दवे प्रधानाध्यापक गुलजार नगर, पांच ब्राह्मण भोज यजमान श्रीमती पुष्पा शर्मा शिव शक्ति नगर महामंदिर, चाय भामाशाह श्रीमती इंद्रा शर्मा रातानाड़ा बने। श्रीमाली ने बताया कि श्रीमद् भागवत कथा में महेन्द्र बोहरा अध्यक्ष अखिल भारतवर्षीय श्रीमाली ब्राह्मण समाज संस्था पुष्कर, रमेश घोष अध्यक्ष हरिद्वार संस्था, सुरेन्द्र त्रिवेदी अध्यक्ष अ.भा. श्री गुरु फूलनारायण आश्रम न्यास सोजत सिटी, श्री चिरंजीलाल दवे पूर्व अध्यक्ष पुष्कर संस्था एवं संयोजक आरोग्य भवन, राजेन्द्र दवे (डीटीओ), कमल ठाकुर, नरेंद्र राज बोहरा सचिव श्रीमाली ब्राह्मण समाज महानगर जोधपुर, कैलाश श्रीमाली, सुनील त्रिवेदी, एस.आर. व्यास, डॉ अश्विनी श्रीमाली, पंडित घनश्याम द्विवेदी, युवा अध्यक्ष आकाश ओझा, ओमप्रकाश व्यास, ओमप्रकाश बोहरा, अशोक जोशी, भगवतीलाल दवे, दुष्यंत कुमार जोशी, अरुण बहुरा, प्रकाश शर्मा, मधुसूदन दवे, नरेश व्यास, रिषि कुमार त्रिवेदी, सरला ओझा, नित्या ओझा महानगर, शारदा श्रीमाली महिला अध्यक्ष फतेहसागर, संगीता दवे महिला अध्यक्ष महामंदिर, संतोष दवे महिला अध्यक्ष नन्दन वन प्रखंड हाऊसिंग बोर्ड आदि के साथ समस्त श्रीमाली ब्राह्मण समाज बंधु उपस्थित रहेंगे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor