Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 6:40 am

Thursday, July 9, 2026, 6:40 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

श्री इच्छापूर्ण बालाजी मंदिर में हुआ संकीर्तन व पौष बड़ा कार्यक्रम, भजनों पर झूमे भक्त

पंकज जांगिड़. जोधपुर 

रातानाडा, शिव रोड, श्रीराम चौराहा स्थित श्री इच्छापूर्ण बालाजी मंदिर में मळमास के चलते पौष मास की पूर्णिमा के अवसर पर शनिवार को संकीर्तन व पौष बड़ा कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

मंदिर सेवक कमला सोलंकी ने बताया कि क्षेत्र की भंवरी देवी, संतोष प्रजापत, अजय, विजय, पार्षद ललित गहलोत, सेवाभावी अशोक सोलंकी, जयकिशन सोनी, सोनु बोराणा व क्षेत्रवासियों के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम मे संकीर्तन के दौरान नामचीन कलाकारों व महिला मंडल ने मनमोहक भजनों की प्रस्तुति दी, जिन पर भक झूमते हुए भक्ति में मंत्रमुग्ध नजर आए। भगवान को भोग लगाकर आरती के पश्चात प्रसाद स्वरूप पौष बड़े का वितरण किया गया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor