Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 10:26 am

Sunday, October 18, 2026, 10:26 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

निराश्रित एवं असहाय बच्चों की शिक्षा व पुनर्वास हितार्थ नौ दिवसीय श्रीराम कथा का हुआ शुभारंभ

पंकज जांगिड़. जोधपुर 

चोखा, सात मील स्थित लक्ष्मी उद्यान में निराश्रित एवं असहाय बच्चों की शिक्षा व पुनर्वास हितार्थ नौ दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा का भव्य कलश यात्रा व सनातन संस्कृति के प्रति जनजागरण हेतु जागृति रैली के साथ शुभारंभ हुआ। कथा का समय 12.15 से 4.15 बजे रहेगा।

​कथा संयोजक विनोद सांखला ने बताया कि कथा का शुभारंभ मुख्य यजमान पंकज सोलंकी ने व्यास पीठ पूजन के साथ किया। सुत्रधार व मंच संचालक मदन सुथार ने बताया कि ​व्यासपीठ से कथावाचक अनिल देवड़ा ने कथा के महात्म्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “राम कथा वह अमृत है जो मनुष्य के भीतर के अंधकार को मिटाकर जीवन में मर्यादा और सत्य का प्रकाश भरती है।” उनके भजनों और प्रेरक प्रसंगों को सुनकर उपस्थित जनसमूह भावविभोर हो गया। ​इस अवसर पर आयोजन समिति के सदस्यों सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक और सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor