Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 4:52 am

Sunday, August 23, 2026, 4:52 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

पॉलीटेक्निक कॉलेज परिसर में माहेश्वरी महाकुंभ की तैयारियां अंतिम चरण में, 35 हजार बंधु आएंगे, दक्षिण बीज लाउंज सजेगा

8 जनवरी से समाजबंधुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो जाएगा, पॉलीटेक्निक कॉलेज परिसर दुल्हन की तरह सजने लगा

दिलीप कुमार पुरोहित. जोधपुर

पॉलीटेक्निक कॉलेज परिसर में 9 से 11 जनवरी तक होने वाले माहेश्वरी महाधिवेशन की तैयारियां अंतिम चरण में है। 8 जनवरी से समाजबंधुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो जाएगा।

33 देशों सहित देश के 480 जिलों में बसे 35 हजार से ज्यादा माहेश्वरी समाजबंधु इसमें शिरकत करेंगे। समाजसेवी सौरभ राठी ने बताया कि पॉलीटेक्निक परिसर में सात हजार वर्गफीट में किड्स प्लेज जोन का निर्माण भी किया जा रहा है। वर्चुअल रियलिटी गेम्स में वीआर ड्रॉप टॉवर, इलेक्ट्रिक बम्पर कार, पैंडलुलम स्विंग राइड, वीआर ड्रॉप टावर राइड, वीआर रोलर कोस्टर राइड, स्लाइडर वीआर, बॉस्केटबॉल गेम, गिफ्ट कैचर एंड कैंडी कैचर, हेडली फिंगर कोस्टर राइड, 9-डी राइड टू जुरासिक पार्क, सुपर कीपर, सोनिक एयर हॉकी प्लेयर बर्टिगो, वॉक द प्लैंक, स्की बॉल, सुपर बाइक-2 प्लेयर होंगे।

सौरभ राठी ने बताया कि 7डी थिएटर्स, वर्चुअल, वीएफएक्स सहित अंतरराष्ट्रीय स्तर की लेटेस्ट गेम्स समाजबंधुओं के लिए आकर्षण का केंद्र होंगे। वर्चुअल गेम्स में हैंडसेंट लगाकर धनुष बाण से सटीक निशाना, फुटबॉल में धड़ाधड़ गोल, क्रिकेट में छक्के-चौके, बेटल वार, स्नाइपर की तरह सटीक निशाना, हारर गेम्स होंगे। मयूर माहेश्वरी और योगेंद्र डागा ने बताया कि हर गेम पांच से दस मिनट का है। यहां एक साथ कई लोग गेम खेल सकेंगे। वर्चुअल दुनिया में अपने पसंदीदा जानवर भी नजर आएंगे।

वैदिक भारत से वैश्विक भारत पर भी होगी चर्चा 

सौरभ राठी ने बताया कि 9 जनवरी को हमारा समाज-हमारा संगठन-भविष्य की आवश्यकता विषय पर चर्चा होगी। दोपहर में वैदिक भारत से वैश्विक भ्ज्ञारत पर उद्बोधन होगा। शाम को गौ भक्त राधाकृष्ण महाराज, गोविंद देव गिरि महाराज के आशीर्वर्चन भी होंगे। 10 जनवरी को सुबह 8 बजे शोभायात्रा निकाली जाएगी। फिर हम, हमारा समाज और हमारी भूमिका पर चर्चा होगी। 11 जनवरी को सामाजिक जीवन में महिलाओं की भूमिका, वैभव प्रदर्शन के साइड इफैक्ट्स, बिखरते परिवार कारण व निवारण जैसे विषयों पर चर्चा होगी। 750 स्टॉल्स में रोबोटिक, एआई से संबंधित, रक्षा शास्त्रों से संबंधित स्टॉल्स आकर्षण का केंद्र होंगी। सौरभ राठी ने बताया कि अधिवेशन में दक्षिण बीज लाउंज आकर्षण का केंद्र होगा।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor